• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों की भूमि की बिक्री या गिरवी रखना पूर्णत निषिद्ध है : स्वतंत्र देव

Desk by Desk
21/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantra Dev

Swatantra Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कृषि संबंधी विधेयकों के संसद में पारित होने पर खुशी व्यक्त करते हुये कहा कि नये विधेयक 70 वर्षो से अन्नदाताओं के होने वाले शोषण को समाप्त कर एक नई व सुगम व्यवस्था को स्थापित करेगा।

श्री सिंह ने रविवार को कहा कि पूर्व में किसानों को अपनी फसलों का भुगतान लेने में अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, आज पारित हुए विधेयक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक व्यापारी को उसी दिन या अधिकतम तीन कार्य दिवसों के भीतर ही किसान की फसल का भुगतान करना पड़ेगा।

राज्यसभा में विपक्ष आरचण दु:खद व अशोभनीय : राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि सरकार चाहती है कि किसान अपनी भूमि को पूंजीपतियों को बेच दे, जबकि तथ्य यह है कि किसानों को इन विधेयकों में पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की गई है। किसानों की भूमि की बिक्री या गिरवी रखना पूर्णतः निषिद्ध है और किसानों की भूमि भी किसी भी तरह की रिकवरी से सुरक्षित है।

यह विधेयक एक ऐसा विवाद निवारण तंत्र उपलब्ध कराएंगे जहा किसी भी विवाद व समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में किसान तुरंत अपने स्थानीय एसडीएम के पास जाकर अपनी समस्याओं का निवारण करा सकेगा।

मुझे यह बात अंचभित करती है, कि क्यों राज खोसला को देश के बेहतरीन फिल्म मेकर्स की सूची में नहीं गिना जाता’:- बोनी कपूर।

श्री सिंह ने कहा कि बकाया राशि होने की स्थिति में किसानों की जमीन पर किसी भी तरह की कार्यवाही करने का अधिकार यह विधेयक नहीं देता है। किसानो के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य के सुरक्षा जाल को बरकरार रखा गया है। सरकारी खरीद जारी रहेगी। किसान खाद्य कंपनियों के साथ उत्पादन की बिक्री के लिए प्रत्यक्ष रूप से समझौता कर सकेंगे। किसी भी कारण से यदि किसान की फसल के मूल्य का भुगतान नहीं हो पाया तो कड़े जुर्माने का भी प्रावधान इस विधेयक में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि देश में अब किसानों के लिए एक प्रतिस्पर्धी व आधुनिक डिजिटल व्यापार का माध्यम तैयार होगा, जिससे मेहनतकश किसानों को मदद मिलेगी। वैश्विक बाजारों में कृषि उपज की आपूर्ति के लिये निजी क्षेत्र का निवेश आकर्षित करने के लिए यह विधेयक उत्प्रेरक का काम करेगा। इससे न केवल उपज बढ़ेगी, बल्कि बेहतर परिणाम भी सामने आएंगे, जिससे व्यापार के लेन देन में और भी अधिक पारदर्शिता आएगी। इस विधेयक से मंडियों में उत्पादों की बिक्री करते समय प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से लगने वाले सभी तरीके के अतिरिक्त शुल्क कम होंगे, जिसके फलस्वरूप किसानो को होने वाले नुकसान को कम करने में सहायता मिलेगी।

पीएम मोदी बोले-कृषि विधेयकों का पारित होना देश के किसानों के हित में

श्री सिंह ने कहा किसानों के लिए ‘एक राष्ट्र एक बाजार’ की अवधारणा को स्थापित करते हुए किसानों को उनकी उपज का उचित दाम बिना बिचैलियों के दिलाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। राज्यों का एकाधिकार समाप्त करते हुए किसान स्वयं अपनी फसल किसी को भी बेच सकता है।

Tags: 24ghante online.comAgriculture billsbjpLatest Uttar Pradesh News in HindiNational newspolitical newsUP Politicsभाजपास्वतंत्र देव सिंह
Previous Post

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में बरेली मण्डल काफी सफल : योगी

Next Post

पुरुषोत्तम मास में साथ ही जानें किन चीजों का सेवन करना है फलदायी

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi gifts 124 development projects to Balrampur
Main Slider

जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

28/09/2025
PM Modi
राजनीति

UNESCO की अमूर्त सांस्कृति विरासत की सूची में शामिल होगा छठ महापर्व… पीएम मोदी ने की घोषणा

28/09/2025
Swiggy sends chicken roll to SP leader Amit Yadav
उत्तर प्रदेश

नवरात्रि में स्विगी से मंगाया पनीर रोल आया चिकन, टूट गया सपा नेता का 23 साल का तप

28/09/2025
BJP
बिहार

Bihar Elections: बीजेपी ने चुनाव समिति का किया ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

28/09/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्रि में गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी के चरणों में लगाई हाजिरी, प्रदेश-देश व लोककल्याण की कामना की

28/09/2025
Next Post
Purushottam Maas

पुरुषोत्तम मास में साथ ही जानें किन चीजों का सेवन करना है फलदायी

यह भी पढ़ें

sonu sood

सोनू सूद ने उठाया शख्स के इलाज का जिम्मा

20/11/2020
Production Russia

सोने से भी महंगा पैलेडियम, सबसे ज्यादा प्रोडक्शन करता है रूस

25/02/2022
Vastu Shastra

भूलकर भी कभी शेयर न करें ये चीजें, घर में हो जाएगी तंगी की एंट्री

20/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version