• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘वो 30 अप्रैल को मार दूंगा”, सलमान खान को फिर मिली धमकी

Writer D by Writer D
11/04/2023
in मनोरंजन
0
salman khan

salman khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सलमान खान (Salman Khan) को एक बार भी धमकी भरा कॉल आया है। फोन करने वाले शख्स ने कहा है कि वो 30 अप्रैल को सलमान खान को मार देगा। सुपरस्टार को लेकर ये कॉल सोमवार रात 9 बजे आई है।

10 अप्रैल को सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज किया। ट्रेलर लॉन्च की रात ही मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में सलमान को लेकर एक धमकी भरा कॉल आया। कॉलर ने फोन पर अपना परिचय जोधपुर के गौरक्षक रॉकी भाई के रूप में दिया है। शख्स ने पुलिस को कॉल करते हुए कहा, वो 30 अप्रैल को सलमान को खत्म कर देगा। मुंबई पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

कब-कब मिली सलमान (Salman Khan) को धमकी

इससे पहले 18 मार्च को सलमान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था, जिसमें एक्टर से बात करने की बात कही गई है। ये मेल रोहित गर्ग के नाम से मिला है। ई-मेल में लिखा था ‘गोल्डी बरार को तेरे बॉस यानी सलमान खान से बात करनी है। इंटरव्यू देख लिया होगा उसने शायद, नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना। मैटर क्लोस करना है तो बात करवा दो। फेस टू फेस करना हो तो वो भी बता दो। अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है। अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा…’

इसके बाद सलमान के मैनेजर ने बांद्रा पुलिस में लॉरेंस बिश्नोई, रोहित गर्ग और गोल्डी बराड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तीनों के नाम पर FIR दर्ज कर ली है। बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर भी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।

बीते साल जून में सलमान खान के पिता सलीम खान को एक धमकी भरी चिट्ठी दी गई थी। इस चिट्ठी में कहा गया था कि सलमान का हाल भी सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा।

सलमान खान (Salman Khan) को धमकी दिए जाने की वजह

अभिनेता सलमान खान का नाम साल 1998 में काला हिरण शिकार मामले में आया था। तभी से बिश्नोई समाज उनका विरोध करने लगा था। उनकी फिल्मों का बहिष्कार करने लगा था। यहां तक कि उनकी फिल्मों के गाने तक इस समाज में नहीं सुने जाते थे। सलमान उनके लिए एक बुरे आदमी बन चुके थे। इस समाज के आम लोग भले ही सलमान के खिलाफ ज्यादा आवाज नहीं उठा पाए थे, लेकिन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे डाली।

यहां तक कि कई बार ऐसा भी हुआ कि जब काला हिरण शिकार में मामले में सलमान खान को जोधपुर कोर्ट में पेश होना था, उसी वक्त लॉरेंस बिश्नोई गैंग या उसके किसी गुर्गे की धमकी मिलने के बाद सलमान सुरक्षा का हवाला देकर कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचे थे।

क्या है काला हिरण शिकार मामला?

बात साल 1998 की है। सितंबर-अक्टूबर के महीने में जोधपुर में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान सलमान खान अपने साथी कलाकारों के साथ भवाद गांव की तरफ शिकार करने के लिए गए थे। जहां 27-28 सितंबर 1998 की रात घोड़ा फार्म हाउस में काले हिरण का शिकार किया गया। जिसका इल्जाम सलमान खान पर लगा था। इसके लिए उन्हें दोषी भी करार दिया गया था।

बाद में इस मामले में सलमान खान दोषी करार दिए गए थे। जबकि उनके साथी कलाकारों को बरी कर दिया गया था। कुल मिलाकर सलमान खान को इस मामले में 4 बार जेल जाना पड़ा था। हालांकि, हर बार वो जमानत पर रिहा हो गए थे।

Tags: bollywood gossipsSalman Khan
Previous Post

खेत पर गिरा हाई टेंशन तार, कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख़

Next Post

कानपुर चिड़ियाघर पहुंचा आरिफ, दोस्त को देखकर ‘बेचैन’ हुआ सारस

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
मनोरंजन

दीपिका-रणवीर ने बताया दूसरी बेटी का नाम, दुआ ने लुटाया बहन पर प्यार

20/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
मनोरंजन

अजय देवगन के बंगले पर चला BMC का हथौड़ा, अवैध निर्माण पर एक्शन

17/10/2026
Next Post
Stork

कानपुर चिड़ियाघर पहुंचा आरिफ, दोस्त को देखकर 'बेचैन' हुआ सारस

यह भी पढ़ें

murder

कंस्ट्रक्शन मैनेजर पर बदमाशों ने बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत

24/02/2021
Elon Musk

पांचवें नंबर के रईस एलन मस्क ने एक दिन में कराए चार कोविड-19 टेस्ट

13/11/2020
maintenance of bridges

यूपी के पुलों के अनुरक्षण व मरम्मत हेतु 80 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई

23/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version