• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

25 साल बाद सलमान करेंगे करण जौहर की फिल्म, इस अवतार में दिखेंगे ‘दबंग’ खान

Writer D by Writer D
30/04/2023
in मनोरंजन
0
Salman Khan

Salman Khan will do Karan Johar's film

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सलमान खान (Salman Khan) और ईद का कनेक्शन बहुत तगड़ा है। इस कनेक्शन से ही उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ थिएटर्स में ठीकठाक बिजनेस कर पा रही है, जबकि इसे रिव्यूज बहुत ख़राब मिले हैं। सलमान के कई पक्के वाले फैन्स भी सोशल मीडिया पर इस बात की शिकायत कर चुके हैं कि सलमान ने उन्हें ईद पर वैसी सॉलिड फिल्म नहीं दी जिसकी उम्मीद उनसे रहती है। लेकिन अगर रिपोर्ट्स की मानें तो ईद 2024 के लिए सलमान बहुत जोरदार तैयारी कर रहे हैं और एक ऐसा प्रोजेक्ट लेकर आने वाले हैं जो उनके फैन्स की एक्साइटमेंट को बहुत बढ़ा देगा।

कुछ दिन पहले इस तरह की रिपोर्ट्स आ रही थीं कि सलमान खान की अगली फिल्म। इंडस्ट्री के टॉप फिल्ममेकर्स में से एक करण जौहर के साथ होगी। लेकिन अब सलमान ने खुद इस बात का बड़ा हिंट दिया है कि वो करण जौहर के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। सलमान ने जो कहा वो इस फिल्म के कन्फर्मेशन से कम नहीं माना जा सकता।

आप की अदालत में पहुंचे सलमान (Salman Khan) ने बॉलीवुड में मौजूदा सीन को लेकर बात कर रहे थे। जब सलमान से पूछा गया कि क्या अब वो करण जौहर के साथ काम करने जा रहे हैं? तो उन्होंने कहा, ‘करण हमेशा कहते हैं कि उन्हें मुझसे बहुत डर लगता है। आपकी पहली पिक्चर में मैंने उनके साथ काम किया फिर डर किस बात का।’ सलमान ने कहा यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में टाइगर अवतार में लगातार लौटने पर कहा कि इतने सालों बाद अब आदित्य चोपड़ा उनके साथ लगातार काम कर रहे हैं। इसके बाद सलमान बोले, ‘करण जौहर का भी फोन आया कि एक फिल्म है। तो ये बड़े प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हैं, वो भी मेरे साथ काम करना चाहते हैं और मैं भी उनके साथ काम करना चाहता हूं।’

मुस्लिम समाज को दी तरजीह तो उड़ी जातिवादी पार्टियों की नींद: मायावती

सलमान (Salman Khan) ने करण के साथ अपने प्रोजेक्ट को लेकर डिटेल्स तो नहीं शेयर कीं। लेकिन उनके कन्फर्मेशन से पहले आ रही रिपोर्ट्स में कहा गया है कि करण एक जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर बनाना चाहते हैं। इस प्रोजेक्ट की कमान उन्होंने ‘शेरशाह’ बनाने वाले डायरेक्टर विष्णुवर्धन को सौंपी है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये एक बड़े बजट की जोरदार एक्शन फिल्म होगी और इसकी स्क्रिप्ट वगैरह फाइनल करने का काम चल रहा है।

माना जा रहा है कि जहां इस साल दिवाली पर सलमान (Salman Khan) ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे, वहीं करण के साथ उनकी फिल्म ईद 2024 में रिलीज होगी। सलमान ने इससे पहले करण की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में सपोर्टिंग रोल किया था। 25 साल बाद साथ आने जा रहे इंडस्ट्री के ये दो बड़े नाम अब क्या नया लेकर आते हैं, ये देखने का इंतजार फैन्स को बहुत बेसब्री से रहेगा।

Tags: bollywood gossipskaran joharSalman Khan
Previous Post

मुस्लिम समाज को दी तरजीह तो उड़ी जातिवादी पार्टियों की नींद: मायावती

Next Post

रेलवे में निकली नौकरी, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajpal Yadav
मनोरंजन

मुश्किलों में घिरे अभिनेता राजपाल यादव, इस मामले में 3 महीने जेल की सजा

10/07/2026
Lock Upp 2: Kangana Ranaut's anger erupts on Ram Kapoor
मनोरंजन

Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो… राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

02/07/2026
Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Sanchita Ugale
Main Slider

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Next Post
Assistant Loco Pilot

रेलवे में निकली नौकरी, नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

यह भी पढ़ें

Swatantradev

सपा बसपा ने कभी नहीं सोचा किसानो का भला : स्वतंत्रदेव

23/03/2021
Property Seized

शराब माफिया की 35 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

12/07/2022
ECMS

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के मजबूत केंद्र के रूप में उभर रहा है उत्तर प्रदेश

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version