• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रह्मलीन शंकराचार्य को आज दी जाएगी भूसमाधि, अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हजारों भक्त

Writer D by Writer D
12/09/2022
in मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Shankaracharya Swami Swaroopanand Saraswati

Shankaracharya Swami Swaroopanand Saraswati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नरसिंहपुर। द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ( Shankaracharya Swami swaroopanand Saraswati) का रविवार दोपहर को ब्रह्मलीन हो गए हैं। आज शाम 4 बजे उन्हे मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर आश्रम में समाधि दी जाएगी। समाधि की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शंकराचार्य के अंतिम दर्शन के लिए हाजरों की तादाद में भक्त झोतेश्वर आश्रम पहुंच रहे हैं। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर व्यवस्था बनाएं रखने लिए मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि अंतिम समाधि के वक्त मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ-साथ कई मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी शंकराचार्य के अंतिम दर्शन के लिए जा सकते हैं। बता दें कि गुजरात स्थित द्वारका-शारदा पीठ और उत्तराखंड स्थित ज्योतिश पीठ के शंकराचार्य थे स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती।

जलसमाधि नहीं, दी जाएगी भूसमाधि

परमहंसी गंगा आश्रम में मौजूद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शंकराचार्य ( Shankaracharya) के ब्रह्मलीन होने पर कहा कि, स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की कमी देश के आध्यात्मिक जगह तो हमेशा खलेगी। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गुरु प्रथा के अनुसार शंकराचार्य को सिर्फ समाधि दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि शंकराचार्य ( Shankaracharya) ने अपने जीवन के अंतिम समय में भूसमाधि की इच्छा जाहिर की थी। क्योंकि उन्हें नदियों में फैल रहे प्रदूषण की बहुत चिंता थी।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती हुए ब्रह्मलीन, 99 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

उन्होंने कहा कि, ‘पूरे विधि विधान के साथ शंकराचार्य को आश्रम परिसर में ही भू समाधि दी जाएगी।’ उन्होंने शंकराचार्य के व्यक्तित्व के बारे में बताते हुए कहा, ‘बात धर्म की हो, समाज की, या देश की राजनीति की, उन्होंने हर विषय पर खुलकर बात रखी, वह ऐसे व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। ऐसे में शायद ही कोई उनकी जगह ले पाएगा।’

लंबे समय से थे बीमार

आश्रम के अनुसार स्वामी स्वरूपानंद पिछले एक साल से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें पिछले कुछ महीनों से वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही थी और वह डायबिटीज से भी ग्रसित थे इस वजह से उनका डायलिसिस भी चल रहा था। रविवार दोपहर उन्हे 3।21 बजे हार्ट अटैक आया इसके साथ ही उन्होंने अंतिम सांस ली।

Tags: mp newsnarsinghpur newsNational newsShankaracharya Swami Swaroopanand Saraswati
Previous Post

एक्टिव हुआ DU एडमिशन CSAS पोर्टल लिंक, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Next Post

ज्ञानवापी पर फैसला आज, काशी बनी पुलिस छावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
नई दिल्ली

प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर भारत ने सदियों तक विश्व का मार्गदर्शन किया: प्रधानमंत्री

19/09/2026
Next Post
Gyanvapi

ज्ञानवापी पर फैसला आज, काशी बनी पुलिस छावनी

यह भी पढ़ें

Hardik Patel

भगवा अवतार में दिखे हार्दिक पटेल, वॉट्सऐप बायो से कांग्रेस गायब

25/04/2022
cm yogi

CM योगी ने ‘ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर यूपी’ डिजीटल का किया उद्घाटन

23/04/2021

ई-स्टाम्पिंग प्रणाली से फर्जी स्टाम्प पर कसी नकेल

08/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version