• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोगों की दीर्घकालिक मदद करता है समाज कल्याण विभाग : असीम अरुण

Writer D by Writer D
22/08/2022
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
Aseem Arun

Aseem Arun

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सेवरही के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान दिवस के पूर्व दिवस पर आयोजित कोविड के कारण मृत माता या पिता के आश्रित बच्चों का सहयोग समारोह सेलिब्रेशन लॉन, तमकुही रोड सेवरही, कुशीनगर में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री समाज कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण (Aseem Arun) रहे।

फीडिंग इंडिया द्वारा प्रायोजित उक्त कार्यक्रम के तहत कोविड मृत माता-पिता आश्रित बच्चों को सहयोग स्वरूप टैबलेट, निःशुल्क पाठ्यपुस्तिका, बैग, निःशुल्क राशन प्रदान करने हेतु आयोजित किया गया।

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण (Aseem Arun) ने 11 शहीद पूर्वजों को नमन करते हुए कहा कि हमें सत्यता के रास्ते पर चलना चाहिए। हम अपना कार्य ईमानदारी से करें, किसी भी प्रोजेक्ट को अधूरा ना छोड़े। उन्होंने कोविड काल में उत्तर प्रदेश मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि आजकल फिर से कोविड के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। अतः कोविड का तीसरा टीका जल्द लगा लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 05 वर्षों के बाद पुनः जनादेश योगी सरकार की कर्मठता, ईमानदारी व कानून राज की बदौलत है।

लोगों की दीर्घकालिक मदद करता है समाज कल्याण विभाग

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का उल्लेख करते हुए असीम अरुण (Aseem Arun) ने बताया कि समाज कल्याण विभाग दीर्घकालिक मदद करता है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन को आधार से लिंक करने हेतु, विधवा पेंशन, छात्रवृति आदि हेतु पात्र लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने को कहा। उन्होंने विकास की राजनीति व समाज में अवसर की समता के बारे में भी बताया। उन्होंने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप को एक अच्छा उदाहरण बताते हुए कहा कि सारी जिम्मेदारी अकेले सरकार की नहीं बल्कि इसके लिए निजी भागीदारी भी आवश्यक है।

सिपाही के ट्रांसफर पर बिलख-बिलखकर रोने लगे बच्चे, इमोशनल कर देगा ये वीडियो

इस अवसर पर देवरिया-आंशिक कुशीनगर सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि कोविड काल में यदि प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन लगाया तो वहीं निःशुल्क राशन भी प्रदान किया। कोविड दौरान जिन लोगों ने लंगर, कोविड पीड़ितों की सहायता में अपना योगदान दिया उन्हें नमन है।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक तमकुही असीम राय ने कहा कि पूरे जनपद में 10 से 18 वर्ष के कोविड मृत माता-पिता के आश्रित बच्चों की संख्या 128 है। विधायक हाटा मोहन वर्मा ने भी फीडिंग इंडिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य जगहों पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए व विधायकगणों की भी इस पुनीत कार्य मे सहभागिता होनी चाहिए।

Tags: kushinagar newsup news
Previous Post

सिपाही के ट्रांसफर पर बिलख-बिलखकर रोने लगे बच्चे, इमोशनल कर देगा ये वीडियो

Next Post

युवक की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Murder

युवक की गला काटकर हत्या, खेत में मिला शव

यह भी पढ़ें

नक्सलियों ने एक वाहन को उड़ाया Naxalites blow up a vehicle

छत्तीसगढ़ : बारूदी सुरंग में विस्फोट कर नक्सलियों ने एक वाहन को उड़ा दिया, दो ग्रामीण घायल

01/12/2020
Fraud

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

11/12/2022
CM Yogi inaugurated Project Ganga.

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

09/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version