• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी की तारीफ करना पूजा पाल को पड़ा महंगा, अखिलेश ने पार्टी से कर दिया आउट

Writer D by Writer D
14/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Pooja Pal

Pooja Pal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। विधासनभा में सपा विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ (M Yogi) की खुलकर तारीफ की थी। जिससे नाराज हो कर समाजवादी पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन पर ये कार्रवाई पार्टी विरोधी कार्यों के लिए की गई है।

बता दें कि एक दिन पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर चली 24 घंटे की मैराथन चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक रहीं पूजा पाल (Pooja Pal) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की थी।

अतीक अहम को मिट्टी में मिलाया: पूजा पाल (Pooja Pal) 

उन्होंने सदन में कहा था कि सभी को पता है उनके पति की हत्या कैसे और किसने की थी, ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनी और न्याय दिलाया, जिसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करती हैं।

पूजा पाल ने आगे कहा था कि *”प्रयागराज में उनके जैसी कई महिलाओं को मुख्यमंत्री ने न्याय दिलाया है और अपराधियों को सजा दी है। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के लोग आज मुख्यमंत्री पर भरोसा करते हैं, मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने खत्म करने का काम किया, और मैं उनके इस ज़ीरो टॉलरेंस रुख का पूरा समर्थन करती हूं।”

राज्यसभा चुनाव में किया था क्रॉस वोटिंग

बता दें कि बीते दिनों यूपी में हुए राज्यसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के जिन सात विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी इसमें पूजा पाल (Pooja Pal) भी शामिल थीं। पिछले दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी से तीन बागी विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। विधायक मनोज पांडेय, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह को बाहर निकाल दिया था लेकिन उस वक्त अखिलेश यादव ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब पूजा पाल पर एक्शन लिया गया है।

सपा से बगावत करने वाली पूजा पाल कौशांबी की चायल विधानसभा सीट से विधायक हैं। इससे पहले भी वो प्रयागराज के फूलपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दीपक पटेल के समर्थन में वोट मांग रही थीं जबकि इस सीट पर सपा और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला था। उनके इस कदम से सपा के कई नेता नाराज हो गए थे।

Tags: akhilesh yadavcm yogiLucknow Newspooja pal
Previous Post

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, नादिर शाह मर्डर का आरोपी है रणदीप मलिक

Next Post

प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप हमारा राज्य, तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Next Post
CM Dhami

प्रधानमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप हमारा राज्य, तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

cm yogi

सीएम योगी ने हेलीकाप्टर हादसे में शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह को किया नमन

09/12/2021
sanya malhotra

कंगना रनौट ने ‘पगलैट’ के लिए ऐसा ट्वीट, पढ़ते वक़्त कांप गए सान्या मल्होत्रा के हाथ

03/04/2021
हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग emergency landing of helicopter

सहारनपुर : पायलट को खेत में हेलीकॉप्टर की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये बड़ी वजह

08/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version