• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘समाजवादी इत्र’ बनाने वाले पीयूष जैन गिरफ्तार, 257 करोड़ कैश और ज्वेलरी बरामद

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जीएसटी इंटेलिजेंस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। जैन को टैक्स चोरी के आरोप में सीजीएसटी एक्ट की धारा 69 के तहत गिरफ्तार किया गया है। अब तक की छापेमारी के दौरान उनके पास से 257 करोड़ कैश और जूलरी बरामद की गई है।

एजेंसियों की कार्रवाई के दौरान कारोबारी जैन के घर के अंदर तहखाना मिला और एक फ्लैट में 300 चाभियां मिलीं। जैन के घर से हुई बरामदगी पर DGGI की तरफ से अधिकृत जानकारी आनी बाकी है।

कानपुर के ज्यादातर पान मसाला मैन्युफैक्चर्स पीयूष जैन से ही पान मसाला कम्पाउंड खरीदती हैं। इस बीच, रविवार को कारोबारी के कन्नौज स्थ‍ित पुश्तैनी घर में भी छापेमारी की गई है।

पीयूष जैन के घर रेड जारी, पुश्तैनी घर के बेसमेंट से मिले अहम दस्तावेज़

गुरुवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय यानी डीजीजीआई और आयकर विभाग की टीम ने कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर वाले घर पर छापा मारा था। इस दौरान अलमारियों में इतने पैसे मिले थे कि नोट गिनने की मशीनें बुलाई गईं। कुल आठ मशीनों के जरिए पैसे को गिना गया था।

दरअसल, अहमदाबाद की डीजीजीआई टीम ने एक ट्रक को पकड़ा था। इस ट्रक में जा रहे सामानों का बिल फर्जी कंपनियों के नाम पर बनाया गया था। सभी बिल 50 हजार रुपये से कम थे, ताकि Eway Bill न बनाना पड़े। इसके बाद डीजीजीआई ने कानपुर में ट्रांसपोर्टर के यहां छापेमारी की।  यहां पर डीजीजीआई को करीब 200 फर्जी बिल मिले। यहीं से डीजीजीआई को पीयूष जैन और फर्जी बिलों का कुछ कनेक्शन पता लगा।

पीयूष जैन के कन्नौज वाले घर से बोरों में मिला 80 करोड़ रुपए, 15 किलो सोना

इसके बाद डीजीजीआई ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापेमारी की। पीयूष जैन के घर जैसे ही अफसर पहुंचे और अलमारियों में नोटों के बंडल पड़े थे। इसके बाद आयकर विभाग को सूचना दी गई। तभी से इन एजेंसियों की इत्र कारोबारी पर कार्रवाई जारी है।

Tags: crime newsIncome Tax Raidkannauj newskanpur newspiyush jain arrestedsamajvadi itrup news
Previous Post

उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाएगा ‘काशी फिल्म महोत्सव’

Next Post

कुंभनगरी में शान्तनु की लिखित पुस्तक ‘एक योगी जिसने बदला उप्र’ का हुआ अनावरण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
Next Post

कुंभनगरी में शान्तनु की लिखित पुस्तक 'एक योगी जिसने बदला उप्र' का हुआ अनावरण

यह भी पढ़ें

बबीता फोगाट Babita Phogat

हरियाणा खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पद से बबीता फोगाट का इस्तीफा

07/10/2020
massive fire

12 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने 60 लोगों को बचाया

16/09/2023
black gram

चैत्र नवरात्री में नवमी के दिन माँ दुर्गा को लगाए काले चने का भोग

19/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version