• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Samsung Galaxy S26 सीरीज के लीक्स आए सामने, मिलेगा सर्कुलर कैमरा

Desk by Desk
08/12/2025
in Tech/Gadgets
0
Samsung Galaxy S26 Ultra के धाकड़ लीक्स आए सामने, मिलेगा सर्कुलर कैमरा
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Samsung सैमसंग के 2026 फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra के बारे में एक बड़ा लीक सामने आया है. बताया जा रहा है कि कंपनी इस बार Fold-सीरीज जैसा कैमरा डिजाइन लाने की तैयारी में है, साथ ही वन UI 8.5 के साथ Android 16 सॉफ्टवेयर मिलेगा. लीक के अनुसार S26 सीरीज में बड़ा बदलाव नहीं बल्कि डिजाइन और यूजर एक्सपीरियंस में छोटे सुधार देखने को मिलेंगे. यह लीक एक प्रारंभिक One UI 8.5 बिल्ड से मिले रेंडर्स पर आधारित है.

डिजाइन में बदलाव: मिल सकता है सर्कुलर कैमरा

Android Authority के मुताबिक, लीक्स में दिखाया गया है कि Galaxy S26 सीरीज में Fold 7 जैसी सर्कुलर कैमरा कट-आउट डिजाइन अपनाई जाएगी. तीनों मॉडल (M1, M2 और M3) में अलग-अलग रिंग्स होंगी जो एक हल्की उभरी हुई कैमरा आइलैंड पर होंगी. Galaxy S26 Ultra में पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ा गोल किनारा और ज्यादा संतुलित लुक देखने को मिलेगा. फ्लैश और टेक्सचर जैसे छोटे बदलाव लीक में नहीं दिखे हैं, लेकिन डिजाइन दिशा काफी स्पष्ट है.

हार्डवेयर में नहीं होगा बड़ा बदलाव

लीक में स्पेसिफिकेशन नहीं मिले हैं, लेकिन उम्मीद है कि S26 सीरीज में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है, जबकि कुछ बाजारों में Exynos वेरिएंट भी आएंगे. Ultra मॉडल में कैमरा हार्डवेयर के सुधार और कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी में और एडवांसमेंट की संभावना है. कहा जा रहा है कि सैमसंग बड़े बदलाव की बजाय पिछले डिजाइन में परफेक्शन और बेहतरी लाने पर ध्यान दे रहा है.

One UI 8.5 के साथ Android 16

प्रारंभिक बिल्ड्स से पता चला है कि Galaxy S26 सीरीज One UI 8.5 के साथ आएगी, जो Android 16 पर आधारित होगी. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Galaxy S25 को दिसंबर में बीटा एक्सेस मिल सकता है. One UI 8.5 में स्मूद ऐनिमेशन, बेहतर मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स की गहराई बढ़ने की उम्मीद है. लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन और क्रॉस-डिवाइस इंटीग्रेशन जैसी सुविधाएं भी बेहतर की जाएंगी.

लॉन्च टाइमलाइन: फरवरी 2026 संभावित

अगर Samsung अपनी पारंपरिक लॉन्च टाइमलाइन फॉलो करती है, तो Galaxy S26 सीरीज फरवरी 2026 में पेश की जा सकती है. इस लीक ने अब तक की सबसे स्पष्ट झलक दी है कि Samsung अपने Miracle प्रोजेक्ट के तहत फ्लैगशिप स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को ज्यादा पॉलिश्ड और यूनिफाइड बनाने पर फोकस कर रहा है. इसमें बड़ा डिजाइन बदलाव नहीं बल्कि बैलेंस और प्रीमियम सुधार देखने को मिलेंगे.

Tags: Samsung Galaxy S26 Ultra
Previous Post

सीएम से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात

Next Post

SIM-स्लॉट खत्म! Apple के Foldable iPhone में मिलेगा नया सेटअप

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
Apple के पहले Foldable iPhone में नहीं लगेगा सिम कार्ड! ये है कारण

SIM-स्लॉट खत्म! Apple के Foldable iPhone में मिलेगा नया सेटअप

यह भी पढ़ें

STF

एसटीएफ ने इनामी फरार बदमाश को सुलतानपुर से किया गिरफ्तार

30/07/2021
Rape

मासूम के साथ दरिंदगी,आरोपी गिरफ्तार

27/07/2023
mppeb

सब-इंजीनियर भर्ती परीक्षा की आंसर-की peb.mp.gov.in पर जारी

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version