• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सँगीतमयी श्री राम कथा के छठवें दिन निषाद राज और लंका दहन की कथा का हुआ वर्णन

लंका में माता सीता की व्यथा की कथा सुन भावुक हो गए श्रद्धालु

Jai Prakash by Jai Prakash
05/04/2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के गौरा बाजार में आयोजित सँगीतमयी श्री राम कथा के छठवें दिन निषाद राज और लंका दहन की कथा का वर्णन किया गया। डिजिटल बाबा के नाम से प्रसिद्ध कथा वाचक स्वामी रामशंकर जी महाराज के मुख से कथा सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
हरि किशुन वर्मा, तूफानी राम वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, विनोद गुप्ता द्वारा कोठी गौरा बाजार में आयोजित श्री राम कथा में छठवें दिन पवन पुत्र हनुमान जी की महिमा का वर्णन किया गया। डिजिटल बाबा ने कथा में निषादराज और भगवान श्रीराम की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। बताया कि, किस तरह हनुमान जी अपने आराध्य श्री राम का संदेश लेकर लंका पहुंचे। माता सीता को मुद्रिका दी। फिर अपने अतुलित बल का प्रदर्शन करते हुए अपनी पूंछ से ही सोने की लंका को स्वाहा कर दिया। पूरी लंका जलकर खाक हो गई। सैकड़ों राक्षसों का वध हुआ।
रामकथा के दिव्य प्रसंगों का वर्णन सुनने के लिए भारी संख्या में भक्तजन गौरा बाजार पहुंचे। प्रभु के भजनों पर भक्तजन झूमते हुए नजर आए। लंका में माता सीता की व्यथा की कथा सुन श्रद्धालु भावुक हो गए। उनकी आंखों से अश्रुधारा बह निकली। स्वामी राम शंकर जी महाराज ने कहा कि सीता माता का भ्रम मिटाने के लिए हनुमान जी ने कहा कहे रामदूत में मातु जानकी, सत्य शपथ करुणानिधान की। लंका दहन की कथा पर परिसर जय श्री राम और वीर बजरंगी के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पंकज चौबे, भगवा रक्षा वाहिनी के राकेश मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अर्जुन मद्धेशिया, आकाश मोदनवाल, तूफानी, विशाल पाण्डेय सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Previous Post

सांप्रदायिकता की राजनीति ले आई बीजेपी… वक्फ बिल पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Next Post

टॉपर्स एकेडमी के वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post

टॉपर्स एकेडमी के वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

यह भी पढ़ें

If you are troubled by two mouth hair then definitely read these tips

दो मुंहे बालों से है परेशान, तो आज़माएं ये नुस्खे

12/10/2025

मुस्लिम महिलाओं ने उतारी प्रभु श्री राम की आरती, कट्टरपंथी जिहादियों को दिया संदेश

04/11/2021
afgan women

‘हेल्प, तालिबानी आ रहे हैं, हमें मार डालेंगे’, काबुल का ये वीडियो आपको दहला देगा

19/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version