• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हल्दी के उत्पादन में सांगली, ईरोड और निजामाबाद बन सकता है कुशीनगर

Writer D by Writer D
10/06/2022
in उत्तर प्रदेश, कुशीनगर
0
turmeric

Turmeric

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुशीनगर। हल्दी (Turmeric) के उत्पादन के मामले में भगवान बुद्ध (Lord Buddha) की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर (Kushinagar) दक्षिण भारत का इरोड,सांगली और निजामाबाद बन सकता है। शर्त यह है कि सिद्धार्थनगर के कालानमक धान की तरह प्रदेश सरकार इसको भी कुशीनगर का ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) घोषित कर किसानों में इसको भी लोकप्रिय करे। मालूम हो कि कुशीनगर में अनियोजित और परंपरागत तरीके से हल्दी (Turmeric) की खेती का इतिहास पुराना है। प्रमुख रूप से दुदही, रामकोला, बिसुनपुरा, खड्डा, सेवरही,कप्तानगंज, कठकुइयाँ, और फाजिलनगर में इसकी खेती होती रही है।

2014 से टाटा ट्रस्ट के सहयोग से किसानों के बीच काम करने वाली संस्था सस्टेनेबले ह्यूमन डेवलपमेन्ट एसोसिएशन (एसएचडीए ) ने इसकी खेती का नियोजित प्रयास शुरू किया। संबन्धित विभागों से जो डाटा मिला उसके अनुसार पूरे जिले में करीब 800 हेक्टेयर पर हल्दी की खेती होती है। प्रति हेक्टेयर उपज करीब 36.77 कुंतल है। पर जमीनी तस्वीर कुछ अलग है। संस्था की ओर से एकत्र आंकड़े के अनुसार अकेले रामकोला ब्लाक में ही 200 से अधिक हेक्टेयर पर हल्दी की खेती होती है। इस हिसाब से हल्दी की खेती का रकबा इससे करीब तीन गुना होगा।

ट्रायल में लोकल और विकसित प्रजातियों की उपज क्रमशः 150 से 400 कुंतल तक है। मौजूदा समय में जिले के करीब 10 हजार किसान हल्दी की खेती से जुड़े हैं। खेती से जुड़े बीएम त्रिपाठी के अनुसार कुशीनगर के कृषि जलवायु क्षेत्र (एग्रो क्लाइमेट जोन) के अनुसार राजेंद्र सोनिया, राजेंद्र सोनाली, नरेंद्र हल्दी-1 सबसे अधिक उपज देने वाली प्रजातियां हैं। अगर किसानों को व्यापक स्तर पर खेती के उन्नत तौर-तरीकों के बाबत प्रशिक्षण दिया जाए। जरूरत के अनुसार उनको बेहतर प्रजातियों के गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराए जाएं, पैदावार के प्रसंस्करण, पैकिंग और बाजार दिलाने में सहयोग किया जाय तो हल्दी कभी

गरीबी,भुखमरी और कुपोषण के लिए बदनाम इस अति पिछड़े जिले के किसानों की किस्मत बदल सकती है। सीमित स्तर पर टाटा ट्रस्ट की ओर से इस बाबत प्रयास भी शुरू किए गए हैं। मसलन 1150 किसानों को जोड़कर एकं कंपनी बनाई गई। सभी किसान इसमें स्टेकहोल्डर हैं। सीमित क्षमता की एक प्रोसेसिंग इकाई भी लगाई गई है, पर कुशीनगर की हल्दी भी कालानमक की तरह ब्रांड बने इसके लिए सरकार को आगे आना होगा।

संभावनाएं कुशीनगर बिहार से सटा पूर्वांचल का एक जिला है। यह फोर लेन की सड़क से बिहार से लेकर बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों से इसकी बेहतर कनेक्टिविटी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन जाने के बाद तो इसकी पहुँच विदेशों तक हो जाएगी। बुद्ध से जुड़ा होने के नाते ब्रांडिंग के जरिए कालानमक की तरह कुशीनगर की हल्दी में भी ब्रांड बनने की पूरी क्षमता है।

हल्दी (Turmeric) की खूबियां

हर घर के रोजमर्रा की जरूरत जल्दी खूबियों से भी भरपूर है। एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी होने के नाते हल्दी दर्द, चोट,मोच,दांत के रोगों में फायदेमंद है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता होती। यह रक्त शोधक भी होती है। स्किन के लिए यह बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद मेलोटिन नींद लाने में मददगार है। करक्यूमिन जिसकी वजह से हल्दी का रंग पीला होता है वह कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकता है।

काम और कामगार सुविधा का सेतु बना सेवा मित्र

सरकार अपने स्तर से कुशीनगर में हल्दी (Turmeric)की खेती की संभावनाओं का पता करेगी। किसानों का हित योगी सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में अगर हल्दी की खेती से किसान खुशहाल हो सकते हैं तो सरकार इसे कुशीनगर का दूसरा ओडीओपी भी घोषित कर सकती है।

Tags: kushinagar newsproduction f turmericup news
Previous Post

काम और कामगार सुविधा का सेतु बना सेवा मित्र

Next Post

पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन की खबर, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरा डिजिटल स्वगणना प्रपत्र

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

वैश्विक चुनौतियों के प्रति अलख जगाएं एमपीएसपी की संस्थाएं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Prateek Yadav
Main Slider

प्रतीक यादव को मासूम बेटी की अनोखी विदाई, गंगा में बहाया ‘आई लव यू’ का कार्ड

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

अब हफ्ते में 2 दिन Work From Home, श्रम विभाग का बड़ा फैसला

16/05/2026
CM Yogi
Main Slider

मत करिए चिंता, उपचार कराने में भरपूर मदद देगी सरकार : सीएम योगी

16/05/2026
Next Post
Pervez Musharraf

पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के निधन की खबर, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

यह भी पढ़ें

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव

25/07/2020
Paras Chhabra And Mahira Sharma Song

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के नए गाने ‘कमाल करते हो’ पर फिदा हुए फैन्स

03/12/2020
cm tirath singh rawat

CM तीरथ की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, पार्टी में छाई खुशी की लहर

04/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version