• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी कर रहे है केजरीवाल की निगरानी, संजय सिंह का बड़ा आरोप

Writer D by Writer D
23/04/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Sanjay Singh

Sanjay Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को एक बड़ा आरोप लगाया। कहा गया है कि जेल में बंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के सीसीटीवी फुटेज का लिंक मंगाकर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल के विरोध में षड्यंत्र चल रहा है। तिहाड़ जेल में केजरीवाल के साथ कोई भी अनहोनी की घटना कभी भी हो सकती है।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने इसके लिए सीधे-सीधे पीएमओ और उपराज्यपाल पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तिहाड़ जेल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए एक यातना गृह बन गई है। 24 घंटे अरविंद केजरीवाल को उपराज्यपाल की निगरानी में रखा जा रहा है। 24 घंटे सीसीटीवी का लिंक मंगा कर देखा जाता है कि अरविंद केजरीवाल क्या कर रहे हैं। आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर इतनी निगरानी क्यों रखी जा रही है।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि क्या आप यह देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को दवाई मिली या नहीं, उनको खाना मिला या नहीं, कितना सो रहे हैं कितना पढ़ रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या आप यह देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन मिली कि नहीं। वे कितना बीमार हुए, उनकी किडनी, लिवर खराब हुए या नहीं। उनका स्वास्थ्य बिगड़ा या नहीं। क्या आप यह देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल टूटे या नहीं, उनका मनोबल गिरा या नहीं।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने केवल 49 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी थी। वहीं कोई चपरासी की नौकरी भी नहीं छोड़ना चाहता, उस अरविंद केजरीवाल के मनोबल को आप गिराना चाहते हैं।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बताया कि अरविंद केजरीवाल के बुजुर्ग माता-पिता व उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं। दिल्ली वाले इस बात को लेकर चिंतित थे कि अरविंद केजरीवाल को इलाज के तौर पर इंसुलिन क्यों नहीं दी जा रही।

उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आपको किसानों की चिंता करनी चाहिए, महिला सुरक्षा व युवाओं के रोजगार की चिंता करनी चाहिए। नए स्कूल, नए अस्पताल बनाकर दिल्ली सरकार से मुकाबला करना चाहिए, महंगाई कम कीजिए। लेकिन केंद्र सरकार को चिंता है कि अरविंद केजरीवाल का मनोबल कैसे गिरे। यह एक अन्यायपूर्ण कार्रवाई है।

संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल के अंदर रोज झाड़ू लगाते हैं। केजरीवाल जितना जेल के अंदर झाड़ू लगाएंगे बाहर बीजेपी उतनी साफ होती चली जाएगी, बीजेपी का सफाया होगा।

गिरफ्तारी के बाद पहली बार केजरीवाल को दी गई इंसुलिन, 320 तक पहुंचा शुगर लेवेल

संजय सिंह का कहना है कि एक मुख्यमंत्री जो पिछले 20- 22 साल से शुगर का मरीज है, जिस व्यक्ति ने दिल्ली वालों की दवा का इंतजाम किया, मोहल्ला क्लीनिक बनाए पिछले 23 दिनों से उनको इंसुलिन नहीं दी जा रही। हम यह जानना चाहते हैं कि 23 दिन तक उनको इंसुलिन क्यों नहीं दी गई। 23 दिन के संघर्ष के उपरांत अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन दी गई। अपने आरोपों के तर्क में उनका कहना था कि इससे पहले आपने देखा है कि जेल में बंद हमारे एक मंत्री का वीडियो फुटेज पूरे देश को दिखाया गया।

गुजरात के सूरत में भाजपा उम्मीदवार के निर्विरोध चुने जाने पर संजय सिंह ने कहा कि सूरत में चुनाव खत्म हुआ है, पूरे देश में चुनाव खत्म होना बाकी है।

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsNational newsSanjay Singh
Previous Post

बाबा रामदेव को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि का माफीनामा फिर किया अस्वीकार

Next Post

ताइवान में 6 घंटे में भूकंप के 80 झटके, रिएक्टर पैमाने पर 6.3 रही तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Anil Vij-JP Nadda
हरयाणा

जेपी नड्डा से मिले अनिल विज, पुराने रिश्तों की दिखी मिठास

07/07/2026
Next Post
Earthquake

ताइवान में 6 घंटे में भूकंप के 80 झटके, रिएक्टर पैमाने पर 6.3 रही तीव्रता

यह भी पढ़ें

Ram Mandir

राम मंदिर में सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर आई सामने, तीन दिन में लगेंगे 13 द्वार

09/01/2024
CM Dhami

लैंडस्लाइड जोन के ट्रीटमेंट प्लान पर गम्भीरता से काम हो: सीएम धामी

26/09/2022
Sharad Pawar

एक बार फिर ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, कैंसल किए सारे कार्यक्रम

11/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version