• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संजीत यादव हत्याकांड: IPS अपर्णा गुप्ता दोषी करार, परिजनों ने लगाए थे ये आरोप

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र के लैब टेक्नीशियन संजीत यादव के अपहरण हत्याकांड में एक सीनियर आईपीएस अफसर की जांच में तत्कालीन एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता दोषी पाई गई हैं। एक सीनियर अफसर ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है। इसके बाद लेडी आईपीएस के खिलाफ जल्द बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

दरअसल, साल 2020 की 22 जून को संजीत का नर्सिंगहोम से लौटने के दौरान बर्थडे पार्टी के बहाने साथियों ने अपहरण कर लिया था। उसे अपहरण के बाद रतनलाल नगर में एक किराये के मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। जहां 26 जून की रात को हत्या करने के बाद शव बोरी में भरकर फत्तेपुर गोही स्थित लोहे वाले पुल से पांडु नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

बता दें कि इस मामले पर संजीत के परिजनों ने पुलिस की जांच के अलावा तत्कालीन एसपी साउथ पर संगीन आरोप लगाए थे। शासन ने 24 जुलाई को कानपुर में तैनात एसपी अपर्णा गुप्ता व तत्कालीन सीओ गोविंद नगर मनोज गुप्ता समेत 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद शासन ने तत्कालीन एसएसपी दिनेश कुमार पी को भी संजीत अपहरण व हत्याकांड मामले में कार्रवाई करते हुए हटा दिया था।

इधर लापरवाही के आरोप में निलंबित की गईं तत्कालीन एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता को बहाल कर दिया गया था। आईपीएस अपर्णा गुप्ता को शासन द्वारा जांच कमेटी ने निर्दोष पाया था। कमेटी की जांच के मुताबिक, अपर्णा गुप्ता ने हत्याकांड में आरोपी सभी लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही, पूरी टीम को लीड करते हुए गिरोह की घेराबंदी भी की थी। हालांकि, घटना की जांच के बीच उन्हें परिजनों से बात करने का समय नहीं मिल पाया। इसे परिवार वाले उनकी लापरवाही समझ रहे थे।

BJP विधायक खब्बू तिवारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त, जानें पूरा मामला

आईपीएस अपर्णा गुप्ता पर परिजनों की तरफ से लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। मामले की जांच कर रहीं लखनऊ की एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर की जांच रिपोर्ट में इन्हें दोषी पाया गया है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजकर आईपीएस पर कार्रवाई करने की संस्तुति की है। आईजी ने मामले की जांच की तो चार प्रमुख बिंदुओं पर लापरवाही सामने आई। जांच में सामने आया है कि एसपी साउथ ने पूरे मामले के पर्यवेक्षण में घोर लापरवाही की थी। इसी के चलते एक महीने बाद अपहरण हत्याकांड का खुलासा हो सका। इसके बाद पीड़ित परिवार से समन्वय नहीं बना सकीं। पीड़ित परिवार को भरोसे में नहीं ले पाने के चलते केस बिगड़ता चला गया। इसके अलावा पीड़ित परिवार ने फिरौती की रकम के बारे में जो जानकारी दी थी। वह भी जांच में सही पाई गई।

संजीत के परिजन पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने सीबीआई से पूरे मामले की जांच कराने के किये शासन से मांग की थी। इसमें परिजनों की मांग को सुनते हुए शासन ने 13 अक्टूबर 2021 को लखनऊ स्थित कार्यालय में पूरे मामले की एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज करने के बाद परिजनों से पूछताछ भी गई थी। सीबीआई ने बर्रा थाने से दस्तावेज भी जुटाए थे।

Tags: crime newsips aparna guptakanpur newsSanjit Yadav murder caseup news
Previous Post

BJP विधायक खब्बू तिवारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त, जानें पूरा मामला

Next Post

डिप्टी CM केशव मौर्य की बढ़ेंगी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने इस मामले में भेजा नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post

डिप्टी CM केशव मौर्य की बढ़ेंगी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने इस मामले में भेजा नोटिस

यह भी पढ़ें

World Cup schedule

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी, इस दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

27/06/2023

मिशन रोजगार: CM योगी 6696 शिक्षकों को वितरित करेंगे नियुक्ति पत्र

20/07/2021

‘जिंदगी आपकी है’ के 5वें एपिसोड में नैना मोरे ने डब्बू रत्नानी से पूछी सेलिब्रिटीज के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

25/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version