• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संयुक्त किसान मोर्चा का धरना दूसरे दिन भी जारी, टेनी के इस्तीफे की है मांग

Writer D by Writer D
19/08/2022
in उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर
0
farmer protest

farmer protest

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर -खीरी । तिकोनिया कांड मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी समेत विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में किसानों का 75 घंटे का धरना (Protest) शुक्रवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गया।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने देश के किसानों को अपने मुद्दों के समाधान के लिए बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। टिकैत ने धरने (Protest) को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रव्यापी आंदोलन कब, कहां और किस तरह से होगा, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता उचित समय पर इस बारे में जानकारी देंगे। bएसकेएम को मजबूत करने का आह्वान करते हुए  टिकैत ने कहा कि अगर एसकेएम कमजोर हो जाता है, तो सरकारें किसानों पर हावी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि तिकोनिया कांड को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी के साथ-साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने के लिए कानून भी किसानों का एक बड़ा मुद्दा है।

उल्लेखनीय है कि धरना स्थल राजापुर मंडी समिति में शुक्रवार को भी विभिन्न राज्यों से किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे।  लखीमपुर खीरी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का पैतृक जिला है और वह खीरी से लगातार दूसरी बार भाजपा के सांसद हैं। पंजाब के बीकेयू-चढूनी धड़े के पदाधिकारी भी आंदोलनकारी किसानों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए आंदोलन स्थल पर पहुंचे। चढूनी धड़ा संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा नहीं है।

केजरीवाल के मंत्री मुश्किल में, CBI ने डिप्टी सीएम के खिलाफ दर्ज की FIR

संयुक्त किसान मोर्चा कोर कमेटी के सदस्य दर्शन सिंह पाल, स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक योगेंद्र यादव और सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर सहित प्रमुख नेता बहस्पतिवार को शुरू हुय इस धरने में शामिल हुए हैं। इनके अलावा किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क, रंजीत राजू, अशोक मित्तल, दीपक लांबा, भाकियू -टिकैत राष्ट्रीय संगठन सचिव भूदेव शर्मा, इसके अलावा उप्र और उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, इसके जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू और पंजाब के अन्य प्रमुख किसान नेता शामिल हैं। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, उत्तर प्रदेश के किसान नेताओं ने भी किसानों को संबोधित किया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री पर निशाना साधते हुए राकेश टिकैत ने अपने संबोधन में कहा, पूरा देश तिकुनिया हिंसा के बारे में अच्छी तरह से जानता है और यह भी सबको पता है कि हिंसा भड़काने वाले कौन थे। अजय कुमार मिश्रा को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी का आरोपी बताते हुए टिकैत ने कहा कि यह विडंबना है कि मंत्री अब भी अपने पद पर बनेहुए हैं।  भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी अपराध करने के लिए आपराधिक साजिश से संबंधित है।

सीएम योगी ने अन्नपूर्णा भवन का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं को खुद वितरित प्रसाद

उन्होंने कहा कि 75 घंटे के लंबे धरने के बाद भी किसानों को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए। टिकैत ने कहा कि गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त करने के अलावा जेल में बंद निर्दाेष किसानों की रिहाई, एमएसपी गारंटी कानून, बिजली संशोधन विधेयक 2022 को वापस लेने, गन्ना बकाया का भुगतान और सरकार के भूमि अधिकार समेत कई अन्य मुद्दे किसानों के सामने हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अजय कुमार मिश्रा का मुद्दा किसानों के आंदोलन के दौरान शीर्ष पर बना रहेगा, चाहे वे कर्नाटक, उप्र या देश के किसी अन्य हिस्से में हों।

टिकैत ने आरोप लगाया कि उप्र और उत्तराखंड में सिख समुदाय से उनकी जमीन छीनने के लिए एक साजिश रची जा रही है लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा ऐसा कभी नहीं होने देगा।

गौरतलब है कि पिछले साल तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के गांव जा रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का किसानों द्वारा विरोध करने के दौरान तिकोनिया गांव में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गए थे। इस मामले में मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को बतौर मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। किसानों की मांग है कि इस मामले को लेकर अजय मिश्रा को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाए।

पंजाब के प्रमुख किसान नेता दर्शन सिंह पाल ने कहा कि प्रशासन शुरू में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को गिरफ्तार किसानों से जेल में मिलने देने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन यह किसानों की एकता थी, जिसने 10 सदस्यों को जेल में बंद किसानों से मिलने देने का मार्ग प्रशस्त किया।

आंदोलनकारी किसानों को संबोधित करने वाले किसान नेताओं के अलावा, पड़ोसी सीतापुर की किसान संघर्ष समिति की महिला कार्यकर्ताओं ने किसानों के संघर्ष को उजागर करने वाली कविताओं का पाठ किया। आंदोलनकारियों को समर्थन देते हुए स्वयंसेवक मंडी समिति मैदान के विभिन्न स्थानों पर लंगर चलाकर भोजन, नाश्ता, पानी आदि परोसते रहे।

धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों के बैठने के लिए मंडी समिति परिसर में छह शेड लगाए गए हैं। इनमें से एक शेड को मुख्य सभा स्थल में तब्दील किया गया है जबकि किसानों के लिए लंगर का इंतजाम भी किया गया है। पंजाब से आई महिलाएं और पुरुष प्रदर्शनकारियों के लिए भोजन, चाय और पानी का इंतजाम कर रहे हैं।

दिल्ली में लंबे समय से चले आ रहे किसान आंदोलन को दोहराते हुए, आंदोलन के स्वयंसेवकों और आयोजकों ने अन्य चीजों के अलावा अपने स्वयं के पानी के डिस्पेंसर, पंखे की भी व्यवस्था की है।

इससे पहले दिन में, टिकैत ने एसकेएम की कोर कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ शहर के एक गुरुद्वारे में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की थी।

Tags: farmer protestMuzaffarnagar NewsRakesh Tikaitup news
Previous Post

केजरीवाल के मंत्री मुश्किल में, CBI ने डिप्टी सीएम के खिलाफ दर्ज की FIR

Next Post

रामनगरी में एक बार फिर दीपोत्सव में बनेगा नया विश्व रिकार्ड, जलेंगे 14.50 लाख दीप

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
Deepotsav

रामनगरी में एक बार फिर दीपोत्सव में बनेगा नया विश्व रिकार्ड, जलेंगे 14.50 लाख दीप

यह भी पढ़ें

eram unani medical college & hospital

हकीम अजमल मरीज का चेहरा देखकर बीमारी पता कर लेते थे : डाॅ सिकन्दर

13/03/2021
Talking to BombayTimes, Nisha Rawal opens Karan Mehra's letter

BombayTimes से बातचीत करते हुए निशा रावल ने करण मेहरा का खोला चिट्ठा

01/06/2021
MP IT

मध्य प्रदेश आईटीआई में 80 प्रतिशत से ज्यादा हुआ एडमिशन

20/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version