• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: मालिक हरिराम बंसल भिवाड़ी से गिरफ्तार, हादसे में 7 मौतें

Writer D by Writer D
07/09/2026
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Satya Niketan building owner Hariram Bansal arrested.

Satya Niketan building owner Hariram Bansal arrested.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को गिरी पांच मंजिला इमारत के कथित मालिक हरिराम बंसल को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया है। पुलिस उसे दिल्ली लेकर आ रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर संजीव खिरवार ने बताया कि इमारत के बगल वाली बिल्डिंग भी कमजोर हो गई है। उसे रातभर में मजबूत किया गया है और अगले एक-दो दिनों में उसे योजनाबद्ध तरीके से ध्वस्त किया जाएगा।

संजीव खिरवार के मुताबिक, हादसे वाली इमारत 1970 के दशक में बनी थी। उन्होंने कहा कि इस इमारत को लेकर पहले कभी कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था और न ही इसे सील किया गया था। उनके अनुसार, निगम को इस बिल्डिंग के संबंध में पहले कोई शिकायत भी नहीं मिली थी।

इस हादसे में मोती लाल नेहरू कॉलेज के बीकॉम द्वितीय वर्ष के दो छात्रों की भी जान चली गई। मृतकों की पहचान सोनभद्र निवासी अभिषेक और छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी युवराज सोनी के रूप में हुई है।

बताया गया है कि दोनों छात्र हॉस्टल की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक ही कमरे में रहते थे। इमारत गिरने की घटना के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया, जिसके दौरान मलबे से लोगों को बाहर निकाला गया।

हरिराम बंसल की हिरासत के बाद अब पुलिस इमारत के निर्माण, उसकी स्थिति और हादसे से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच करेगी। हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने के साथ-साथ यह भी जांच का विषय रहेगा कि इतनी पुरानी इमारत में किसी तरह की संरचनात्मक कमजोरी या सुरक्षा संबंधी खामी पहले से मौजूद थी या नहीं।

Tags: Delhi Building Collapsedelhi newssatya niketan bui;;ding collapsed
Previous Post

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

Next Post

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, वितरण हानि 20.63% से घटकर 13.04%

Writer D

Writer D

Related Posts

Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
CM Yogi ki Pati
Main Slider

शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं- सीएम योगी

07/09/2026
Delhi Building Collapse
क्राइम

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

07/09/2026
Acharya Balkrishna
Main Slider

आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, फर्जी पासपोर्ट मामले में बरी

07/09/2026
Mayawati-Ishan Anand
Main Slider

आकाश के बाद अब ईशान पर भरोसा! मायावती ने बनाया मुख्य सेक्टर प्रभारी

07/09/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार, वितरण हानि 20.63% से घटकर 13.04%

यह भी पढ़ें

आनंदी बेन

समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में हो शिक्षा का प्रयोग : आनंदी बेन

04/03/2021
पाकिस्तान ने नौशेरा में तोड़ा सीजफायर Pakistan breaks ceasefire in Nowshera

पाकिस्तान ने नौशेरा में तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

21/11/2020
hardik natasha

नताशा स्टेनकोविक ने हार्दिका पांड्या संग फोटो शेयर कर लिखा- ‘मिस यू’

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version