• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिल पास होने के 24 घंटे में केजरीवाल सरकार में बड़ा बदलाव, छिन गए सौरभ भारद्वाज से दो मंत्रालय

Writer D by Writer D
08/08/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Atishi

Atishi, Saurabh Bhardwaj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में मंगलवार को बड़ा बदलाव हुआ है। सौरभ भारद्वाज से दो मंत्रालय लेकर आतिशी को सौंप दिए गए हैं। बता दें कि आतिशी (Atishi) को सेवा और सतर्कता विभाग सौंपा गया है। अब तक ये दोनों ही मंत्रालय सौरभ भारद्वाज संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में एक फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेज दी है। हालांकि, सौरभ भारद्वाज के पास स्वास्थ्य समेत दिल्ली के कई विभागों की जिम्मेदारी अब भी है।

बता दें कि कुछ महीने पहले ही केजरीवाल सरकार के मंत्रीमंडल में फेरबदल हुआ था। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी (Atishi) और सौरभ भारद्वाज को इसी साल मार्च में मंत्रीमंडल में शामिल किया गया था।

तब आतिशी को छह विभाग शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, आर्ट कल्चर व भाषा और टूरिज्म की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं सौरभ भारद्वाज को 7 विभाग हेल्थ, अर्बन डेवलपमेंट, जल, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण, विजिलेंस, सर्विस और इंडस्ट्री दिए गए थे। इनमें से विजिलेंस और सर्विस विभाग अब आतिशी को सौंप दिए गए हैं।

आतिशी (Atishi) का राजनीतिक करियर

साल 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय आतिशी ने राजनीति में कदम रखा था। इसी आंदोलन के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) की नींव रखी गई थी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह BJP के गौतम गंभीर ने हार गई थीं।

राज्यसभा में पास हुआ दिल्ली सर्विस बिल, विपक्ष के विरोध के बीच मोदी सरकार की बड़ी जीत

इसके बाद साल 2020 में पार्टी ने फिर से आतिशी पर विश्वास जताया, तभी से वे दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं।

Tags: delhi newsiAtishi MarlenaKejriwal GovernmentNational newssaurabh bhardwaj
Previous Post

सड़क किनारे खड़े वाहन में बम विस्फोट, इस पार्टी के नेता समेत सात की मौत

Next Post

उड़ान भरते ही वायुसेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट समेत दो की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
Training Aircraft Crash

उड़ान भरते ही वायुसेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट समेत दो की मौत

यह भी पढ़ें

Bullet fired from PAC jawan's carbine

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर अचानक चली गोली! पीएसी जवान की कार्बाइन से तीन घायल

04/07/2026
gold silver price

दिवाली से पहले सोने की कीमतों में बदलाव

27/10/2020
pm modi

PM मोदी 400वें प्रकाश पर्व पर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे

07/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version