• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब किसी भी बच्चे को भूमि पर बैठकर पढ़ने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा: जिलाधिकारी

Writer D by Writer D
29/12/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Savin Bansal

Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: जिले में शिक्षा एवं खेल संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल के तहत ओएनजीसी तेल भवन एवं मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून को विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु 330 टेबल एवं चेयर उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप जनपद में “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्ट्स, पेयजल, विद्युत, पुस्तकालय सहित मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसके लिए जिला खनिज न्यास एवं जिला योजना से धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जो आवश्यकताओं की तुलना में पर्याप्त न होने के कारण कॉरपोरेट हाउस ओएनजीसी एवं हुडको से सीएसआर फंड के माध्यम से सहयोग का अनुरोध किया गया।

जिलाधिकारी (Savin Bansal ) ने बताया कि ओएनजीसी एवं हुडको द्वारा इस दिशा में सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया है तथा अब-तक 5 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता सीएसआर फंड से प्राप्त हो चुकी है। इस सहयोग से जहां जिले के सैकड़ों सरकारी विद्यालयों में प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ के अन्तर्गत फर्नीचर, आउटडोर खेल अवस्थापना सुविधा, शुद्ध पेयजल, लाईब्रेेरी, लाईट,एलईडी स्क्रीन आदि मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया गया है, वहीं अब किसी भी बच्चे को भूमि पर बैठकर पढ़ने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने प्रदेश के पहले राजकीय आधुनिक नशामुक्ति केंद्र को ओएनजीसी के सहयोग से एम्स चिकित्सालय से आने-जाने हेतु उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाई गई है। उन्होंने ओएनजीसी के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकीय नशामुक्ति केन्द्र द्वारा नशे के आदि 03 युवकों जिन्हे अब नशे के प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है उन्हेांने अपने विचार रखे। राजकीय नशामुक्ति केन्द्र रायवाला की प्रभारी डॉ0 वैशाली ने जिला प्रशासन तथा सरकार का इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 10 नवम्बर 2025 को शुरू किए गए इस राजकीय नशामुक्ति केन्द्र द्वारा अपनी 100 प्रतिशत् क्षमता के कार्य किया जा रहा है 3 युवकों को नशामुक्त किया गया है जिनकी अब मॉनिटिरिंग की जा रही है।

इस अवसर पर ओएनजीसी के महाप्रबंधक नीरज शर्मा ने कहा कि ओएनजीसी द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में सीएसआर फंड के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आपदा सहायता के क्षेत्रों में निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत 9 महीनों में ही देहरादून जनपद में 25 से 26 करोड़ रुपये की सहायता ओएनजीसी देहरादून द्वारा सीएसआर फंड से प्रदान की गई है, वहीं ओएनजीसी दिल्ली द्वारा भी 10 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पूर्व में उपलब्ध फर्नीचर अत्यंत पुराने एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में थे, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन के समन्वय से ओएनजीसी के माध्यम से नवीन फर्नीचर उपलब्ध कराए गए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण प्राप्त हो सकेगा। जिला प्रशासन नें ओएनजीसी एवं एनजीओ के सहयोग से जनपद के अन्य सरकारी विद्यालयों में भी विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ-साथ कई विद्यालयों में स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल हेतु वाटर फिल्टर, लैपटॉप, अध्यापकों के लिए टेबल-चेयर सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक संसाधन भी प्रदान किए गए हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ओएनजीसी के जीएम नीरज शर्मा, अरुण सिंह, चंदन सुशील, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशिका प्रगति सडाना, वेस्ट वॉरियर्स संस्था की ओर से मयंक शर्मा, नवीन कुमार सडाना, सहित अन्य गणमान्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags: Savin Bansal
Previous Post

मुख्यमंत्री ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर वार्ता

Next Post

हर मंडल मुख्यालय पर बनाएंगे स्पोर्ट्स कॉलेज : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 11 परियोजनाओं के लिए ₹13.30 करोड़ की स्वीकृति दी

12/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post
CM Yogi rewarded the winners of the MLA sports competition.

हर मंडल मुख्यालय पर बनाएंगे स्पोर्ट्स कॉलेज : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Deleted Photos को कैसे लाएं वापस? Android-iPhone दोनों में काम करती है ये ट्रिक

Deleted Photos को कैसे रिकवर करें? Android-iPhone में काम करती है ये आसान ट्रिक

17/12/2025
Arvind Kejriwal

मोदी फिर सत्ता में आए तो हर एक विपक्षी नेता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा: केजरीवाल

29/05/2024
Love

मनचाहा प्यार पाने के ये पांच असरकारी उपाए, आप भी आज़माएं

22/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version