• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SBI ने जारी किया नया नियम, ATM से पैसे निकालने के लिए करना होगा ये काम

Writer D by Writer D
25/08/2022
in Business, Main Slider
0
ATM

ATM

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एटीएम से पैसे निकालने के लिए एक नया नियम बनाया है। अब एसबीआई के ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालते वक्त वन टाइम पासवर्ड यानी कि ओटीपी भी दर्ज करना होगा। यह सुविधा 24 घंटे और सातों दिन दी जा रही है। एसबीआई के हर बैंक के एटीएम में यह सुविधा 10,000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर दी जा रही है।

फर्जीवाड़े की घटनाओं को देखते हुए एसबीआई (SBI) ने एटीएम (ATM) से कैश विड्रॉल को ज्यादा सुरक्षित बनाया है। इसे देखते हुए ग्राहक के मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाता है। फिर उसी ओटीपी को एटीएम में दर्ज करना होता है। इस नई सर्विस का नाम ओटीपी आधारित कैश विड्रॉल सुविधा है। बैंक में ग्राहक का जो भी मोबाइल नंबर दर्ज होगा, उस पर ओटीपी प्राप्त होता है।

एक ओटीपी से एक बार ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा। यह ग्राहक के वेरिफिकेशन का जरिया है। इससे वही व्यक्ति एटीएम (ATM) से पैसा निकाल सकेगा जिसके मोबाइल पर ओटीपी जाएगा। और ओटीपी उसी व्यक्ति के मोबाइल पर जाएगा जिसका एसबीआई में खाता हो। स्टेट बैंक ने ओटीपी आधारित कैश निकासी को फ्रॉड लोगों के खिलाफ वैक्सीनेशन बताया है। एसबीआई का कहना है कि ग्राहकों को फ्रॉड से बचाना उसकी प्राथमिकता है।

यह भी जान लें कि ओटीपी से पैसा कैसे निकाला जाता है। दरअसल, जब कोई ग्राहक एटीएम में डेबिट कार्ड लगाता है तो उसके मोबाइल फोन पर एक ओटीपी आता है। ग्राहक को पहले यह ओटीपी एटीएम में दर्ज करना होगा। उसके बाद ही कैश निकासी की प्रक्रिया शुरू होगी। इसलिए एसबीआई के ग्राहक हैं और एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने जा रहे हैं तो साथ में मोबाइल फोन ले जाना न भूलें।

WhatsApp को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने प्राइवेसी पॉलिसी की जांच पर रोक से किया इनकार

आपके मोबाइल पर भेजा जाने वाला ओटीपी 4 अंकों की संख्या होती है। यह ओटीपी बताता है कि ग्राहक सही है क्योंकि रजिस्टर्ड नंबर पर इसे भेजा जाता है। ऑथेंटिकेशन या यूं कहें कि वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी का इस्तेमाल ट्रांजैक्शन में किया जा रहा है। आजकल लगभग हर बैंकिंग सर्विस में ओटीपी लागू कर दिया गया है ताकि फ्रॉड से छुटकारा मिल सके। ओटीपी आधारित एटीएम से फ्रॉड करने वाले कैश निकासी नहीं कर पाएंगे।

ओटीपी आधारित कैश विड्रॉल के लिए ग्राहक अगर 10,000 रुपये से अधिक की निकासी करना चाहता है, तो उसे ओटीपी दर्ज करना ही होगा। इसके अलावा ग्राहक को डेबिट कार्ड का पिन नंबर भी दर्ज करना होगा। इससे एटीएम विड्रॉल में दोहरी सुरक्षा मिल जाती है। पहले ओटीपी और उसके बाद डेबिट कार्ड पिन। तभी एटीएम से पैसे निकाले जा सकेंगे।

Tags: ATMCash WithdrawalSBIsbi rulesState bank of India
Previous Post

15 दिन बाद ‘गजोधर भैया’ को आया होश, राजू श्रीवास्तव के PRO ने दी जानकारी

Next Post

नाबालिग बहन से किया गैंगरेप, दादी के साथ भी दोनों भाइयों ने की दरिंदगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Gold-Silver
Business

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

30/10/2026
Next Post
Gang Rape

नाबालिग बहन से किया गैंगरेप, दादी के साथ भी दोनों भाइयों ने की दरिंदगी

यह भी पढ़ें

Anmol Bishnoi

अमेरिका ने अनमोल बिश्नोई को लेकर दिया बड़ा अपडेट, मुंबई पुलिस ने शुरू की प्रत्यर्पण की प्रक्रिया

02/11/2024
sanjay singh

मोदी-योगी के फरमान से नहीं, बाबा साहेब के संव‍िधान से चलेगा देश : संजय स‍िंह

07/11/2021
pm modi

पीएम मोदी ने विस्फोट में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया, कहा- मजदूर की मौत से आहत हूं

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version