• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में 31,277 शिक्षकों को स्कूल आवंटन का आदेश जारी, जानें कब होगी ज्वाइनिंग?

Desk by Desk
21/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार ने बुधवार को 31,227 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को स्कूल आवंटन का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके लिए 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक जिलों में काउंसलिंग होगी।

अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया। शासनादेश के अनुसार जिलों में काउंसलिंग 26 से 28 अक्तूबर तक कराई जाएगी। सहायक अध्यापकों को बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों का आवंटन 29 अक्तूबर व 30 अक्तूबर को किया जाएगा।

कमलनाथ की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में चुनाव आयोग ने 48 घंटे में मांगा जवाब

अध्यापक 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर सकेंगे। सभी जिलाधिकारियों से काउंसलिंग स्थल पर किसी वरिष्ठ अधिकारी को नामित करने के लिए कहा गया है। उसके पर्यवेक्षण में तैनाती समिति नियमावली के अनुसार तैनाती करेगी। काउंसलिंग में नवचयनित सहायक अध्यापक को व्यक्तिगत रूप से वैधानिक पहचान पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा। बिना उपस्थित हुए उन्हें विद्यालय का आवंटन नहीं किया जाएगा। काउंसलिंग स्थल पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

छात्र-शिक्षक अनुपात देखकर होगा आवंटन

इन सहायक अध्यापकों को 16 अक्तूबर को ही नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों में कार्यभार ग्रहण कराया जा चुका है। अब इन अध्यापकों को विद्यालयों का आवंटन किया जाना है। शासनादेश में कहा गया है कि अध्यापकों की तैनाती नियमावली 2008 (अद्यतन संशोधित-2010) के अनुसार की जाएगी।

इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है कि किसी भी विद्यालय में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार नियमावली 2011 में दिए गए छात्र-अध्यापक अनुपात के अनुसार ही अध्यापकों की तैनाती की जाए। किसी भी स्थिति में नवचयनित अध्यापकों की तैनाती ऐसे विद्यालयों में नहीं की जाएगी, जहां पूर्व से ही नियमावली 2011 के मानकों के अनुसार अध्यापक तैनात हों।

Tags: 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक ज्वाइनिंग31277 teachers31277 शिक्षकAssistant Teacher Recruitmentjoining from October 31 to November 3school allocationYogi Governmentयोगी सरकारसहायक शिक्षक भर्तीस्कूल आवंटन
Previous Post

नवरात्री स्पेशल: ऐसे बनाएं सूखे काले चने, माँ दुर्गा होंगी प्रसन्न

Next Post

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस ने विकास नहीं, भ्रष्ट्राचार की खीचीं लकीरें

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post
ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस ने विकास नहीं, भ्रष्ट्राचार की खीचीं लकीरें

यह भी पढ़ें

AK Sharma

वस्त्र के साथ ही कृषि उत्पादों को यहां से मुम्बई भेजने में आसानी होगी: एके शर्मा

22/11/2023

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की हालत स्थिर, अब AIIMS रेफर

27/03/2021
Cow

गोवंश के लिए घरों में पहली रोटी बनाएंगे शहरवासी, चलेगा अभियान

07/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version