• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों का रोली-टीका कर स्कूल चलो अभियान का प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने प्रारंभ किया

Writer D by Writer D
01/07/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
School Chalo Abhiyan

School Chalo Abhiyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बच्चों को शिक्षा से जोड़कर उनके बेहतर भविष्य निर्माण को लेकर परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan) की शुरूआत सोमवार एक जुलाई से प्रारंभ कर दी गई है। इसके तहत राजधानी लखनऊ में समारोह पूर्वक स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ एम०के० शंमुगा सुंदरम, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रातः आठ बजे प्राथमिक विद्यालय चिनहट-2 में पहुंचे।

उन्होंने विद्यालय में कक्षा-1 में नव प्रवेशित बच्चों को रोली, टीका तथा फूल माला पहनाकर उनका विद्यालय में स्वागत किया गया। उन्हें निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें भी प्रदान की गयी तथा नवप्रवेशित बच्चों को निःशुल्क यूनीफार्म का वितरण किया गया। विद्यालय में कुल नामांकित 143 बच्चों के सापेक्ष 105 बच्चें उपस्थित रहे।

प्रमुख सचिव ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से संवाद किया तथा बच्चों से जोड़ और घटाना के प्रश्न भी पूछे। उन्होंने कक्षा 1 के बच्चों से गिनती भी सुनी व बच्चों से पुस्तकें भी पढ़वाई। इस दौरान बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan)  से सम्बन्धित गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। भिक्षावृत्ति से मुक्त कराये गये एवं इस विद्यालय में अध्ययनरत 17 बच्चों से प्रमुख सचिव द्वारा विशेष संवाद किया गया, जिसमें माही व उर्मि ने प्रमुखता से अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि वे बड़े होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं।

आमंत्रित क्षेत्रीय पार्षद से प्रमुख सचिव ने अपेक्षा की कि वह क्षेत्र के अभिभावकों को प्रेरित करें कि वह अपने बच्चों को प्रतिदिन समय से विद्यालय अवश्य भेजें। इसी क्रम में प्रमुख सचिव द्वारा विद्यालय में कार्यरत अध्यापकों से वार्ता करते हुए निर्देशित किया गया कि 15 जुलाई तक संचालित स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan)  कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालय में प्रतिदिन की कार्ययोजना बनाए और उस पर कार्य किया जाये। सप्ताह में दो बार अभिभावक, अध्यापक बैठक आयोजित की जाये। साथ ही एस०एम०सी० बैठकें भी प्रत्येक सप्ताह आयोजित कर विद्यालय में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाये।

‘मेरे भाई हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते..’, राहुल के बयान पर बचाव में आईं प्रियंका गांधी

हाउस होल्ड सर्वे करते हुए समस्त पात्र बच्चों का नामांकन निकटतम परिषदीय विद्यालय में आयुसंगत कक्षा में सुनिश्चित कराया जाये। इसके साथ ही संचारी रोग अभियान के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए जनसम्पर्क स्थापित करें और अभिभावकों, स्थानीय लोगों एवं छात्र-छात्राओं को संचारी रोग से बचाव के सन्दर्भ में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायी जाये।

Tags: Lucknow Newsschool chalo abhiyanup news
Previous Post

‘मेरे भाई हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकते..’, राहुल के बयान पर बचाव में आईं प्रियंका गांधी

Next Post

हरियाणा कौशल निगम कर्मियों को ‘नायब’ तोहफा, तनख्वाह में 8 फीसदी बढ़ोतरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

हरियाणा कौशल निगम कर्मियों को 'नायब' तोहफा, तनख्वाह में 8 फीसदी बढ़ोतरी

यह भी पढ़ें

G-20

G-20: बीज उत्पादन के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता की सराहना

18/04/2023
Ajay Pratap Singh

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा

16/03/2024
kedarnath yatra

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संचालित घोड़े-खच्चरों के प्रति प्रशासन गंभीर, दिए ये निर्देश

18/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version