• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम के ऊपर गिरा स्कूल का गेट, मौके पर मौत

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद में आज दर्दनाक हादसा हो गया। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा में घर के बाहर स्कूल के गेट पर खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची के ऊपर स्कूल का भारी भरकम लोहे का गेट गिर गया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया।

घटना शनिवार सुबह आठ बजे हुई। गांव बजहेरा निवासी दो वर्षीय अनामिका पुत्री देवीराम अपने भाई और बहन के साथ घर के पास स्थित नारायनी शिवशंकर पब्लिक स्कूल के पास खेल रही थी। अनामिका ने जैसे ही स्कूल के गेट को खोलने के लिए धक्का दिया, गेट उखड़कर बच्ची के ऊपर ही गिर पड़ा। मासूम अनामिका के गेट के नीचे दबने पर उसके साथ ही खेल रहे भाई-बहन ने शोर मचाया तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गेट को हटाया। परिजन उसे उपचार के लिए ले जा पाते उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृत बालिका के पिता देवीराम का आरोप है कि स्कूल संचालक की लापरवाही के चलते उसकी बेटी की मौत हुई है। गांव में संचालित इस स्कूल का गेट सीमेंट में नहीं लगा था। केवल दीवार के सहारे गेट को खड़ा कर दिया जाता था। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी।

बारिश ने मचाई तबाही, अबतक 25 की मौत, 17 लापता

विद्यालय प्रबंधक हरवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को छुट्टी होने पर विद्यालय बंद था। शनिवार को विद्यालय खुलने से पूर्व ही घटना हुई है। बच्चे गेट को हिला रहे थे और गेट गिर गया। इसमें विद्यालय प्रशासन की कोई गलती नहीं है। बच्ची की मौत पर दुख है। घटना के संबंध में थाना नगला सिंघी के इंस्पेक्टर नितिन कुमार त्यागी ने बताया कि उन्हें बच्ची की मौत की कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: accident newscrime newsfirojabad newsup news
Previous Post

बारिश ने मचाई तबाही, अबतक 25 की मौत, 17 लापता

Next Post

छक्का पड़ा तो इस पाकिस्तानी प्लेयर को आया गुस्सा, बल्लेबाज को मारी बॉल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

वर्षाकाल में नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा: एके शर्मा

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

150 सीटों की मांग पर अड़ी कांग्रेस, जीत के फॉर्मूले पर अड़ी सपा

17/07/2026
Next Post

छक्का पड़ा तो इस पाकिस्तानी प्लेयर को आया गुस्सा, बल्लेबाज को मारी बॉल

यह भी पढ़ें

सब इंस्पेक्टर, सर्जेंट और एसीपी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

23/09/2020
Keshav Maurya

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में हाट बाजार निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका: उपमुख्यमंत्री

21/05/2026
Wild Dog'

‘Wild Dog’  फिल्म देखनें से पहले जरूर जान ले फिल्म का Review

24/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version