• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में इस दिन से खुलेंगे स्‍कूल, योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

Desk by Desk
01/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ, शिक्षा, स्वास्थ्य
0
बोनस का तोहफा bonus gift

बोनस का तोहफा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। केंद्र  की अनलॉक 5.0 के तहत जारी एडवाइजरी के अनुसार योगी सरकार ने नई गाइडलाइन गुरुवार को जारी कर दी है। इसके तहत यूपी में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे। स्कूल प्रबंधन, जिला प्रशासन से विचार-विमर्श कर स्कूल खोल सकेंगे।

गाइडलाइन में कहा गया है कि स्वैच्छिक रूप से क्लास में शामिल होने वाले बच्चों को अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए अभिभावक की लिखित सहमति लेनी जरूरी होगी। वहीं खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए युवा कल्याण खेल मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से जारी किए गए मानकों के मुताबिक 15 अक्टूबर 2020 से स्वीमिंग पूल भी खोले जाने की अनुमति होगी।

अनन्या पांडे ने वेस्टर्न और इंडियन लुक में लगाए चार चांद

इनके अलावा कंटेनमेंट जोन के बाहर सिनेमा हॉल थिएटर मल्टीप्लेक्स को अपने निर्धारित दर्शकों को बैठने की क्षमता से अधिकतम 50 फीसदी लोगों के बैठने की अनुमति होगी। इस आदेश के बाद दुर्गा पूजा के आयोजन में को भी अनुमति मिलेगी, जिसमें 100 से ज़्यादा लोग शामिल हो सकेंगे।

प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा सभी मंडलों के कमिश्नर, डीएम, पुलिस कप्तानों को भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 30 सितंबर को कोविड-19 को देखते हुए गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में प्रदेश के गृह विभाग द्वारा 30 अगस्त को जारी निर्देशों को संशोधित करते हुए निर्देश इस प्रकार हैं।

कंटेनमेंट जोन से बाहर ये गतिविधियां अनुमन्य होंगी

सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान शैक्षणिक कार्य हेतु 15 अक्टूबर के बाद चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकेंगे। यह निर्णय स्कूल व संस्थान के प्रबंधन से विचार-विमर्श कर और स्थिति का आंकलन कर जिला प्रशासन द्वारा लिया जाएगा।

  • इसमें ऑनलाइन शिक्षा के लिए अनुमति जारी रहेगी और इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। इस व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • जहां स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं चला रहे हैं और कुछ छात्र भौतिक रूप से कक्षाओं में शामिल होने की बजाए ऑनलाइन ही इच्छुक हैं। उन्हें इसकी अनुमति दी जा सकती है।
  • छात्र संबंधित स्कूल में अपने माता-पिता की लिखित सहमति से ही उपस्थित हो सकते हैं।
  • स्कूल में छात्रों की उपस्थिति बिना माता-पिता की सहमति के अनिवार्य नहीं कराई जा सकती। यह माता-पिता की सहमति पर निर्भर करेगा।
  • स्कूल को खोलने के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा सावधानियों के संबंध में शिक्षा विभग द्वारा एसओपी स्कूल, शिक्ष एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय के एसओपी के आधार पर स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जारी की जाएगी।
  • जिन स्कूलों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, उनके द्वारा अनिवार्य रूप से शिक्षा द्वारा जारी एसओपी का अनुपालन किया जाएगा।
  • इन प्रावधानों के अधीन सार्वजनिक पुस्तकालयों को खोलन की अनुमति भी मिलेगी।
  • इसके अलावा महाविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों के खोलने के समय का निर्धारण उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारत सरकार की सहमति और वर्तमान स्थिति का आंकलन करते हुए किया जाएगा। ऑनलाइन क्लासेज को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • स्वीमिंग पूल को खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए 15 अक्टूबर से खोलने की अनुमति मिलेगी।
  • कंटनेमेंट जोन के बाहर सिनेमा, थिएटर, मल्टीप्लैक्स को 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की क्षमता तक खोला जा सकेगा. इसके अलावा मनोरंजन पार्क खुलेंगे।
Previous Post

अनन्या पांडे ने वेस्टर्न और इंडियन लुक में लगाए चार चांद

Next Post

हाथरस गैंगरेप केस : FSL जांच रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं, एडीजी बोले- गले में लगी चोट से हुई मौत

Desk

Desk

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

फटाक से सूख जाएगी नेल पेंट, ट्राई करें ये तरीके

22/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
Successful organization of a seminar on “Groundwater Conservation and River Rejuvenation”
उत्तर प्रदेश

राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश द्वारा “भूजल संरक्षण एवं नदी पुनरुद्धार” विषयक संगोष्ठी का सफल आयोजन

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
Next Post

हाथरस गैंगरेप केस : FSL जांच रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं, एडीजी बोले- गले में लगी चोट से हुई मौत

यह भी पढ़ें

board exam

10th-12th क्लास के ऑफलाइन टेस्ट में आधे से ज्यादा विद्यार्थी फेल

25/02/2021
Aryan Khan

क्रूज ड्रग्स केस: आर्यन खान के खिलाफ साजिश के नहीं मिला सबूत

20/11/2021
Rape

कक्षा 12 की छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version