• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, तीन लोगों की मौके पर मौत

Writer D by Writer D
07/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी जनपद में सोमवार को आधी रात बाद हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी है। घटना मोहनसराय के पास की है। स्कॉर्पियो सवार एक मृत सूरज यादव (20) जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी बताया जा रहा है। हादसे में मृत युवती और पुरुष की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, देर रात मोहनसराय के पास प्रयागराज की ओर जा रहे दो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवती और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। स्कॉर्पियो प्रयागराज की तरफ जा रही थी। इसी बीच आगे जा रहे ट्रक में पीछे से स्कॉर्पियो घुस गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार लोग बुरी तरह अंदर फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला। स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सूरज यादव और युवती व पुरुष को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी है। अभी अन्य के नाम पहचान की शिनाख्त नहीं सकी है। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

जौनपुर से मिली जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सूरज यादव की मौत की खबर से घर पर कोहराम मच गया। मृतक के भाई संतोष के मुताबिक हादसे में मृत युवती और पुरुष को वह पहचान नहीं पा रहे हैं। लेकिन, स्कॉर्पियों उनके चाचा की है। जिसपर सूरज चंदौली से लौटा था।

काबुल में लगे पाक विरोधी नारे, तालिबान ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाई गोलियां

भानपुर निवासी संकठा प्रसाद यादव सोनभद्र जिले के मारकुंडी में परिवार के साथ रहते हैं। वह वहां से ट्रक चलवाते हैं। हालांकि समय-समय पर बहादुरपुर परिवार के कोई न कोई सदस्य आता-जाता रहता है। इनके चार बेटे संतोष, अजय, सूरज और नीरज हैं, जबकि तीन बेटियां हैं। मृतक के भाई संतोष के मुताबिक, भाइयों में तीसरे नंबर पर सूरज ट्रकों की देखभाल करता था। वह दो दिन पहले भानपुर आया था, लेकिन चंदौली में ट्रक के टायर फट जाने की सूचना पर वहां गया था। जहां से स्कार्पियों से लौटा था।

दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। अंदर फंसे कई लोगों को वाहन के पार्ट काटकर बाहर निकाला गया। आनन फानन पांच लोगों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। मृतकों के शव को पुलिस ने मोर्चरी पर रखवा दिया है।

Tags: Jaunpur newsroad accidentup newsvaranasi newsवाराणसी न्यूज़
Previous Post

वरुण धवन पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप, जानें पूरा मामला

Next Post

आज़माएँ ये तरीकें और पाए सुकून भरी नींद, दिन भर रहे तरोताजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
sleeping

आज़माएँ ये तरीकें और पाए सुकून भरी नींद, दिन भर रहे तरोताजा

यह भी पढ़ें

Mayawati

सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

11/01/2022
corona

यूपी में 200 से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, 561 मरीज हुए रोगमुक्त

20/06/2021
Promotion

CM योगी ने UP Police को दिया तोहफा, 42 DSP को मिली ASP के पद पर प्रोन्नति

07/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version