• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

Writer D by Writer D
10/05/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi Cabinet Expansion

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का दूसरा मंत्रिमंडल(Yogi Cabinet) विस्तार करने जा रही है। दोपहर 3 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में छह नए मंत्री कैबिनेट में शामिल होंगे। इस विस्तार को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की बड़ी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

मंत्रिमंडल (Yogi Cabinet) में शामिल होने वाले नए चेहरों में भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडे, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत और सुरेंद्र दिलेर के नाम शामिल हैं। जातीय समीकरण पर नजर डालें तो इनमें एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित चेहरे शामिल किए गए हैं।

जाट और पश्चिमी यूपी को साधने की कोशिश

पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है। मुरादाबाद से आने वाले भूपेंद्र चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मजबूत जाट नेता माने जाते हैं। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ रही है और वह पहले भी पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। 2016 में पहली बार एमएलसी बने भूपेंद्र चौधरी को 2022 में दोबारा विधान परिषद भेजा गया था।

ब्राह्मण चेहरे के तौर पर मनोज पांडे की एंट्री

रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधायक मनोज पांडे भी योगी कैबिनेट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह पहले समाजवादी पार्टी में थे और अखिलेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2024 में सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। लगातार तीन बार विधायक रहे मनोज पांडे को ब्राह्मण समाज के प्रभावशाली चेहरे के रूप में देखा जाता है।

दलित और महिला प्रतिनिधित्व पर भी फोकस

फतेहपुर की खागा सीट से विधायक कृष्णा पासवान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है। वह चार बार विधायक रह चुकी हैं और दलित महिला चेहरे के तौर पर उनकी मजबूत पहचान है। हाल ही में सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांचने के लिए खुद फावड़ा चलाने वाला उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था।

हंसराज विश्वकर्मा, बूथ कार्यकर्ता से मंत्रिमंडल तक का सफर तय करने वाले हंसराज विश्वकर्मा पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आते हैं। ये वाराणसी बीजेपी जिलाध्यक्ष हैं। ओबीसी (विश्वकर्मा समाज) चेहरे के रूप में मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे। पीएम मोदी के चहेते माने जाते हैं। इनकी उम्र 57 साल है।

Tags: yogi cabinetYogi News
Previous Post

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

Next Post

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

JSSC CGL cancelled; all TDPL recruitments also scrapped.
Main Slider

24 दिन का आंदोलन रंग लाया, JSSC CGL रद्द, TDPL की सभी भर्तियां भी निरस्त

17/08/2026
Noida Internaational Airport
उत्तर प्रदेश

जेवर से बढ़ेगी यूपी की औद्योगिक रफ्तार

17/08/2026
Yogi government gives new impetus to women's safety.
उत्तर प्रदेश

महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती, 181 नं. हेल्पलाइन को मिली 20.70 लाख की वित्तीय मंजूरी

17/08/2026
Divyangjan Employment Campaign 3.0
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार और स्वरोजगार

17/08/2026
40 civil service officers from Sri Lanka visited USDMA.
Main Slider

श्रीलंका के 40 सिविल सेवा अधिकारियों ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण

17/08/2026
Next Post
Murder

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

यह भी पढ़ें

Termites

इन नुस्खों से अपने महंगे फर्नीचर को बचाए दीमक से

16/07/2024

बागपत : खेत से लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

04/09/2020
Liquor

धर्मस्थलों, विद्यालयों और हाईवे के पास की बंद होंगी शराब की दुकानें, सीएम योगी का निर्देश

02/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version