• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम हेली सेवाओं के अगले चरण से पहले सुरक्षा और ढांचे को मजबूत किया जाए : मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
06/07/2026
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Anand Bardhan

Anand Bardhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चारधाम हेली सेवाओं के अगले चरण से पहले सभी सुरक्षा एवं अवसंरचनात्मक कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य में विमानन अवसंरचना के विस्तार और हेलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

सोमवार को सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और उत्तराखंड शासन के अधिकारियों ने वर्ष 2026 की चारधाम हेली सेवाओं के पहले चरण की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि पहला चरण 19 अप्रैल से 26 जून तक सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालित हुआ, जबकि दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होना प्रस्तावित है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मध्यावधि के दौरान सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ किया जाएगा और आवश्यक अवसंरचना विकसित कर अगले चरण की तैयारियां पूरी की जाएंगी। परिचालन सुरक्षा, मौसम संबंधी सूचना तंत्र और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विशेष चर्चा हुई।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर सिन्हा ने उत्तराखंड के लिए विमानन विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और श्रीनगर में नए हेलीपोर्ट विकसित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय हवाई संपर्क मजबूत होगा और दूरस्थ क्षेत्रों तक विमानन सेवाओं का विस्तार किया जा सकेगा।

बैठक में पर्वतीय क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर संचालन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त वेदर ऑब्जर्वेशन स्टेशन स्थापित करने तथा मौसम पूर्वानुमान प्रणाली को सुदृढ़ करने पर भी सहमति बनी।

समीक्षा के दौरान संशोधित उड़ान (यूडीएएन) योजना के तहत उत्तराखंड के लैंसडाउन, रामनगर और नैनीताल में हेलीकॉप्टर संचालन के लिए आवश्यक अवसंरचना विकसित करने और राज्य में तीन नए एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता का अध्ययन कराने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

जन जन की सरकार-जन जन के द्वार – हर समस्या का समाधान

Next Post

CM नायब सैनी का विजन, NCR में निवेश और आधुनिक सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
CM Nayab Saini

CM नायब सैनी का विजन, NCR में निवेश और आधुनिक सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

यह भी पढ़ें

sachin waje

‘अनिल देशमुख के PA के जरिए जाती थी रकम’, 100 करोड़ के उगाही केस में फंसे सचिन वाजे का दावा

03/08/2024
murder

कारपेंटर की गोली मारकर हत्या, तीन हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

26/02/2021
Disney

Disney में फिर छंटनी, 7000 लोगों को निकालने के बाद अब इस पूरी टीम को किया बाहर 

29/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version