• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस भर्ती परीक्षा: बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में मिली थी एंट्री

Writer D by Writer D
14/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
UP Police

UP Police

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : योगी सरकार (Yogi Government) ने प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Recruitment) की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए फूलप्रूफ प्लान बनाया था। इसके तहत योगी सरकार ने आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किये थे। हर परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी जबकि केंद्र में अभ्यर्थियों की संख्या के अनुरूप केंद्र पर्यवेक्षक के रूप में पुलिस उपाधीक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर को तैनात किया गया था। वहीं सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की गयी थी। साथ ही सभी अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन के बाद भी उन्हे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया था।

जनपदीय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किये गये थे जिलाधिकारी

डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप परीक्षा के लिए विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। वहीं जनपद स्तर पर जिलाधिकारी जनपदीय पर्यवेक्षक (मजिस्ट्रेट) के रूप में तैनात किये गये थे। उनके द्वारा परीक्षा केन्द्र ड्यूटी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती समेत अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गयी थी। इसके तहत जिलाधिकारी द्वारा हर सेंटर पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ सहायक केंद्र पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी (प्रशासन) के रूप में नियुक्त किया गया था जबकि 3 परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गयी थी। इतना ही नहीं नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए उड़ान दस्ते भी मुस्तैद किये गये थे।

वहीं केंद्र पर्यवेक्षक के रूप में पुलिस उपाधीक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर को तैनात किया गया था। प्रदेश के जिन सेंटर पर एक हजार से अधिक अभ्यर्थी थे, वहां पुलिस उपाधीक्षक को तैनात किया गया था। वहीं एक हजार तक अभ्यर्थी वाले सेंटर पर इंस्पेक्टर और पांच सौ तक अभ्यर्थी वाले सेंटर पर सब इंस्पेक्टर को नियुक्त किया गया था। परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों में से 50 प्रतिशत जिलाधिकारी और शेष 50 प्रतिशत केन्द्र व्यवस्थापक (प्रधानाचार्य) द्वारा नियुक्त किये गये थे। इनमें परीक्षा (Police Recruitment) सहायक प्रथम एवं द्वितीय जिलाधिकारी और केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा नियुक्त किये गये थे जबकि 12 अभ्यर्थियों पर एक अंतरीक्षक को तैनात किया गया था। इसके साथ सहयाेगी अंतरीक्षक भी तैनात किये गये थे।

इलेक्ट्रानिक गैजेट्स को निष्क्रिय करने के लिये लगाए गए थे जैमर

परीक्षा (Police Recruitment) को पारदर्शी बनाने के लिए सही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाए, इसके लिए तकनीक का प्रयोग किया गया था। इसके लिए परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की चैकिंग, फ्रिस्किंग एवं पर्यवेक्षण की उचित व्यवस्था की गई थी। केंद्र पर अभ्यर्थियों को प्रवेश फिजिकल फ्रिस्किंग, एचएचएमडी द्वारा फ्रिस्किंग, बायोमैट्रिक फिंगर प्रिन्ट एवं फेशियल रिकॉग्निशन के बाद ही दिया गया था। वहीं फेशियल रिकॉग्निशन न होने पर एफआरआईएस कैप्चर करने की भी व्यवस्था की गई थी।

फेशियल रिकॉग्निशन में संशय होने पर अभ्यर्थी का आधार ऑथेंटिकेशन कराया गया था। इसके अलावा सभी केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक डिवाइसेज जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ को निष्क्रिय करने के लिये जैमर लगाए गए थे। परीक्षा कक्ष एवं केन्द्र में सीसीटीवी लगाकर निगरानी की गयी थी, जिसका लाइव फीड केन्द्र के कन्ट्रोल रूम, जनपद के कन्ट्रोल रूम एवं भर्ती बोर्ड मुख्यालय के कन्ट्रोल रूम में प्राप्त किया गया था।

Tags: police recruitment
Previous Post

मानसून सीजन एवं मेडिकल आपातकाल के दृष्टिगत पुरानी एम्बुलेंस वाहनों को तत्परता से बदलें: धामी

Next Post

यूपीसीडा लगाएगा 12 नए सौर संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Satpal Maharaj met CM Dhami.
Main Slider

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
AK Sharma organized a grand Tiranga Yatra in Loni.
उत्तर प्रदेश

चटाई पर बैठकर पढ़े होते तो छात्रों के दर्द को समझते राहुल गांधी और विपक्ष: ए के शर्मा

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
Next Post
solar power plant

यूपीसीडा लगाएगा 12 नए सौर संयंत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ेगी हरित ऊर्जा की हिस्सेदारी

यह भी पढ़ें

goods train

चलते-चलते दो भागों में बंटी मालगाड़ी, और फिर….

09/01/2023
dead body found

गोमती में उतरता मिला युवक का शव, परिजनों को हत्या की आशंका

19/01/2021
Teacher

खून से लिखा पत्र देकर शिक्षिका ने मांगी इच्छा मृत्यु, यूपी के इस जिले में मचा हंगामा

13/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version