• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान के एक्शन का भारत ने दिया जवाब! उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया गया

Writer D by Writer D
20/08/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Security cordon breached outside the Pakistan High Commission.

Security cordon breached outside the Pakistan High Commission.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारत ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर लगाए गए बाहरी सुरक्षा घेरे को हटा दिया गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स भी हटाए गए हैं।

उच्चायोग के बाहर से सामने आए वीडियो में सुरक्षा घेरे को हटाए जाने के बाद की स्थिति दिखाई दे रही है। इससे पहले राजनयिक परिसर की सुरक्षा के मद्देनजर यहां बाहरी घेरा बनाया गया था।

पाकिस्तान के कदम के बाद भारत की कार्रवाई?

भारत सरकार, दिल्ली पुलिस या किसी अन्य आधिकारिक एजेंसी की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि सुरक्षा घेरा हटाने का फैसला किस वजह से लिया गया। हालांकि, यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव बना हुआ है।

कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर पाकिस्तान की ओर से पार्किंग पोल हटाए जाने की खबर सामने आई थी। ऐसे में दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव को उसी के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान से बढ़ी हलचल

यह घटनाक्रम जम्मू-कश्मीर को लेकर चल रही कूटनीतिक गतिविधियों के बीच सामने आया है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हालिया जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान क्षेत्र को भारत का अहम हिस्सा बताया था। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तान ने अमेरिकी राजदूत को तलब कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

जम्मू-कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से कूटनीतिक तनाव रहा है। सीमा पार आतंकवाद भी दोनों देशों के रिश्तों में तनाव की प्रमुख वजह बना हुआ है।

पहलगाम हमले के बाद रिश्तों में और बढ़ा तनाव

अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में और गिरावट आई थी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने आतंकवादी ढांचे के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

ऐसे में दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरे को हटाने का फैसला दोनों देशों के बीच जारी कूटनीतिक खींचतान के संदर्भ में अहम माना जा रहा है। हालांकि, इस कदम के पीछे की आधिकारिक वजह सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Previous Post

छात्रों के प्रोटेस्ट से हरकत में योगी सरकार, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई; यूट्यूबर्स की निगरानी तेज

Next Post

ग्रेटर नोएडा के जिम में भीषण आग, छत पर फंसे 5 लोगों को दमकल ने बचाया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Next Post
Massive fire at a Greater Noida gym

ग्रेटर नोएडा के जिम में भीषण आग, छत पर फंसे 5 लोगों को दमकल ने बचाया

यह भी पढ़ें

‘LIC’ में ‘IPO’ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 मई तक लगा सकेंगे बोली

04/05/2022
CM Dhami launched the poster of the Hindi film "5 September"

फिल्म निर्माण का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

18/07/2025
murder

चटनी के लिए पड़ोसी से पत्नी ने मांगा टमाटर, पति ने किया ये खौफनाक काम

09/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version