• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छात्रों के प्रोटेस्ट से हरकत में योगी सरकार, लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई; यूट्यूबर्स की निगरानी तेज

Writer D by Writer D
20/08/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में अव्यवस्थाओं को लेकर हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद योगी सरकार (Yogi Government) ने सख्त कदम उठाया है। लखनऊ, आजमगढ़, महोबा, हमीरपुर और उन्नाव समेत कई जिलों से सामने आई शिकायतों के बाद सरकार ने अब शिक्षण संस्थानों की सीधी निगरानी शुरू करने का फैसला किया है।

मुख्य सचिव ने शिक्षकों की कमी और प्रशासनिक खामियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों की पढ़ाई और सुविधाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।

हर स्कूल की निगरानी, नोडल अफसर तैनात

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर अलग-अलग शिक्षण संस्थानों की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा के अलावा तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े संस्थान भी निगरानी के दायरे में होंगे।

शिकायत मिलने पर केवल रिपोर्ट तैयार नहीं होगी, बल्कि समस्या का तत्काल समाधान कराने और जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षकों की कमी पर भी सरकार का अल्टीमेटम

सर्वोदय विद्यालयों में नया सत्र शुरू होने के बावजूद शिक्षकों की तैनाती में देरी को सरकार ने गंभीरता से लिया है। जून में शिक्षक नियुक्ति का विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को चिह्नित किया जाएगा।

सरकार का साफ संदेश है कि शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

सोशल मीडिया पर शिकायत आई तो DM देंगे जवाब

स्कूलों की अव्यवस्थाओं से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पर अब प्रशासन की भी नजर रहेगी। जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को शिकायतों की जांच कर तथ्यात्मक जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

भ्रामक खबरों और गलत सूचनाओं का तत्काल खंडन करने के साथ ऐसे कंटेंट पर नजर रखने को भी कहा गया है।

किताब, यूनिफॉर्म और बारिश के पानी तक पर फोकस

सरकार ने स्कूलों में साफ-सफाई, अवस्थापना सुविधाओं और छात्रों-अभिभावकों के साथ संवाद मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालयों में किताबें, यूनिफॉर्म, जूता-मोजा और बैग के लिए तय राशि अभिभावकों के खातों में पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

बारिश के दौरान स्कूलों में जलभराव और स्वच्छता की समस्या से निपटने के लिए ब्लॉक स्तर पर भी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।

Tags: gen alphaLucknow NewsStudents ProtestYogi News
Previous Post

इंडोनेशिया में फिर भूकंप से दहशत, 7.7 के विनाशकारी झटके के बाद 3000 से ज्यादा आफ्टरशॉक

Next Post

पाकिस्तान के एक्शन का भारत ने दिया जवाब! उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया गया

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
Security cordon breached outside the Pakistan High Commission.

पाकिस्तान के एक्शन का भारत ने दिया जवाब! उच्चायोग के बाहर सुरक्षा घेरा हटाया गया

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Hartalika Teej

कब करना चाहिए हरतालिका तीज व्रत का उद्यापन, यहां जानें

05/09/2024
दुर्गा पूजा PM Modi

बंगाल की दुर्गा पूजा भारत की इस पूर्णता को एक नई चमक देती है : पीएम मोदी

22/10/2020
Relationship

इन महिलाओं पर आंख बंद करके कर सकते है भरोसा

07/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version