• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को पटक-पटककर पीटा, मची अफरा तफरी

Writer D by Writer D
23/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
Banke Bihari temple

Banke Bihari temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke Bihari temple) की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए तैनात निजी सुरक्षाकर्मी गुंडई पर उतारू हो रहे हैं। आए दिन श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है। वहीं मंदिर के सेवायत भी इन सुरक्षाकर्मियों की मनमानी और दबंगई से खासे परेशान हैं। मंदिर प्रबंधन सब जानते हुए भी अनजान बना बैठा है। अब लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari temple) में शुक्रवार को श्रद्धालुओं के साथ निजी सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार की शाम बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर श्रद्धालु और गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। सुरक्षा कर्मी ने गुंडई दिखाते हुए मंदिर परिसर में ही श्रद्धालु के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई।

अपने बचाव में श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की लेकिन इसी दौरान कई और सुरक्षाकर्मी वहां आए। सुरक्षाकर्मियों ने एकजुट होकर श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। आरोप है कि एक सुरक्षाकर्मी के हाथ में प्लास्टिक का माइक भी था, जिससे उसने श्रद्धालुओं पर हमला कर घायल कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को पटक पटककर मारा। इस घटना से मंदिर में अफरातफरी मच गई। लोग बचने के लिए भागने लगे।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर (Banke Bihari temple)के मुनीष शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर से न हटने पर सुरक्षाकर्मी उन्हें जाने की कह रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मारपीट पहले श्रद्धालुओं की ओर से की गई थी, फिर भी मारपीट करने वाले सुरक्षाकर्मी को हटा दिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।

मैनपुरी के आगे गुजरात मॉडल फेल : अखिलेश यादव

शुक्रवार को अमावस्या का असर सुबह से ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दिखाई दिया। मंदिर के गेट नंबर दो और तीन पर भीड़ के कारण कई बार हालात बिगड़ते-बिगड़ते बचे। लोग धक्का-मुक्की करते हुए मंदिर में प्रवेश कर गए। इसके बाद मंदिर के अंदर परिसर में भी भीड़ का दबाव कुछ कम नहीं रहा।

मंदिर के अंदर की व्यवस्था में लगे गार्ड लोगों को धक्का देकर बाहर की ओर धकेल रहे थे लेकिन भीड़ का दबाव था कि कम होने का नाम नहीं ले रहा था। आस्था में डूबे भक्त ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन पाकर जयकारे लगाते हुए निकल गए। सुबह के बाद शाम को भी भीड़ रही।

Tags: Banke Bihari Templemathura newsup newsvrandavan news
Previous Post

मैनपुरी के आगे गुजरात मॉडल फेल : अखिलेश यादव

Next Post

क्रिसमस पर न हो धर्मांतरण की घटनाएं: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

पंजाब में ही मिलें युवाओं को बेहतर अवसर: CM मान

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

ज्ञान भारतम मिशन: यूपी की 15 हजार से ज्यादा पांडुलिपियां डिजिटल, स्कैनिंग पूरी

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान, यूपी में 27 राहवीरों को पुरस्कृत करने की तैयारी

13/10/2026
Main Slider

दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी

13/10/2026
Main Slider

2017 से पहले जो सत्ता में थे, वही लूट-खसोट करते थे, जो रहनुमा थे वही चोर भी थे: सीएम योगी

13/10/2026
Next Post
cm yogi

क्रिसमस पर न हो धर्मांतरण की घटनाएं: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

diwali

इस दिवाली पर 499 साल बाद बन रहा है ग्रहों का ये अद्भुत संयोग

11/11/2020
Viral-video-Shilpa

शिल्पा का वीडियो वायरल, ‘थांगाबली’ सीन में रोहित शेट्टी को मारी लात

04/03/2022
POCSO Act

पॉक्सो एक्ट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

25/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version