• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक पुख्त

Desk by Desk
08/09/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला की सुरक्षा

अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला की सुरक्षा व्यवस्था

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण और अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जायेगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि स्थायी सुरक्षा समिति की मंगलवार को देवकाली के ताराजी रिजार्ट में सम्पन्न हुई बैठक में, रामजन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद मंदिर परिसर में बदले स्वरूप सुरक्षा को लेकर मंथन हुआ, जिसमें एडीजी सुरक्षा वी.के. सिंह एवं एडीजी जोन एसएन सावद, एडीजी सुरक्षा, डीआईजी पीएससी, आईजी सीआरपीएफ, आईजी अयोध्या रेंज, डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने यह निर्णय लिया गया कि रामजन्मभूमि के मंदिर निर्माण तथा अस्थाई रामलला के मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की जायेगी।

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर बिहार के डीजीपी बोले- सुशांत को न्याय मिलने की दिशा में पहला कदम

उन्होंने बताया कि रामजन्मभूमि परिसर का अब स्वरूप बदलेगा। एक तरफ जहां मंदिर का निर्माण होगा वहीं दूसरी तरफ अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला के दर्शन के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ भी होगी। इसके लिये सुरक्षा के इंतजाम नये सिरे से किये जायेंगे। राम मंदिर का निर्माण कार्य सुचारू रूप से चले और श्रद्धालु रामलला का दर्शन भी सुचारू रूप से कर सकें इसके लिये पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जायेगी।

सुरक्षा अधिकारियों के साथ श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट एवं मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी इस विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के दौरान श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई दिक्कत ना हो और मंदिर निर्माण सुचारू रूप से बनता रहे। साथ ही साथ यह भी कहा कि मंदिर निर्माण के दौरान श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करने में कोई परेशानी न आ सके।

विराट कोहली और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लड़ाएंगे पंजा, अय्यर ने बताया किसकी होगी जीत

उन्होंने बताया कि निर्माण के दौरान सुरक्षा को लेकर समिति ड्राफ्ट तैयार करेगी। कोरोना के कारण थोड़ा यह बैठक विलम्ब हुआ है, लेकिन रामजन्मभूमि की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर हम लोग सजग हैं।

अस्थायी समिति की बैठक में परिसर में मंदिर निर्माण होना है। कैसे दर्शन होता रहे और मंदिर निर्माण भी चलता रहे इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। बैठक में एडीजी सुरक्षा वी.के. सिंह, डीआईजी पीएससी, आईजी सीआरपीएफ, एडीजी जोन, आईजी रेंज अयोध्या और डीआईजी/एसएसपी समेत उच्च सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे।

ICICI बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को ED ने किया गिरफ्तार

सभी अधिकारियों ने श्रीरामजन्मभूमि परिसर में जा करके सुरक्षा व्यवस्था से बारीकी से निरीक्षण किया और आने वाले समय में परिसर की सुरक्षा कैसी हो, इसके लिये विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि परिसर में सुरक्षा समिति की बैठक हर तीन महीने में आयोजित होती है।

Tags: 24ghante online.comayodhyaconstruction of Ram templeprotection of Ramjanmabhoomitemporary temple of Ramlalaअयोध्याराम मंदिर निर्माणरामजन्मभूमि की सुरक्षारामलला का अस्थाई मंदिर
Previous Post

कुशीनगर : उग्र भीड़ ने हत्यारोपी को पुलिस के सामने उतारा मौत के घाट, SO निलंबित

Next Post

रिया चक्रवर्ती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जमानत याचिका खारिज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
AK Sharma
Main Slider

अखिलेश यादव के बिजली वाले बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- जब सत्ता में थे तब किसानों को बिजली-पानी क्यों नहीं दिया?

30/09/2026
Next Post
रिया चक्रवर्ती जमानत खारिज

रिया चक्रवर्ती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उलझनों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाती हैं पुस्तकें: सीएम धामी

12/07/2023
Ashoka

महिलाओं की कई समस्याओं में रामबाण है यह पेड़

10/03/2024
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, चचेरे भाई की 18 दुकानें कुर्क

12/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version