• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिव्य रूप लेने लगा है राम मंदिर, देखें कहां तक पहुंचा निर्माण

Writer D by Writer D
10/02/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram Mandir Nirman

Ram Mandir Nirman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण कार्य जोरों पर है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय अयोध्या। ने शुक्रवार को मंदिर निर्माण की ताजा तस्वीरें शेयर की है। चंपत राय के मुताबिक, मंदिर अब दिव्य स्वरूप में दिखाई देने लगा है। मंदिर (Ram Mandir)  को आकार देने के लिए स्तंभों को लगाया जा रहा है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इन स्तंभों को आपस में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। स्तंभ लगने के बाद मंदिर का आकार स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसके बाद, एक-एक पत्थरों को जोड़कर हाथ बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंदिर निर्माण के साथ परकोटे का भी निर्माण शुरू हो गया है।

Image

बताया जा रहा है कि दिसंबर 2023 तक भगवान राम का गर्भ गृह बन कर तैयार होगा और जनवरी 2024 यानी मकर संक्रांति के बाद गर्भगृह को भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि, मंदिर के दूसरे तल पर निर्माण काम जारी रहेगा। यहां पर राम दरबार के अलावा माता अन्नपूर्णा, भगवान शंकर, बजरंगबली समेत कई मंदिर बनाए जाएंगे।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण तेज हो गया है

इस बीच नेपाल से लाई गई शालिग्राम शिलाओं को लेकर असमंजस की स्थिति है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट इन शिलाओं का परीक्षण करा रहा है कि इन से मूर्ति बनाई जा सकती है या नहीं। जिस तरह नेपाल से बिहार होते हुए ये शिलाएं अयोध्या पहुंची है और रास्ते भर जिस तरह लोगों ने इनका पूजन अर्चन किया है, उससे राम मंदिर ट्रस्ट के ऊपर बड़ा दबाव भी है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दो दिवसीय बैठक समाप्त होने के बाद महासचिव चंपत राय ने साफ शब्दों में कहा था कि शालिग्राम वह पत्थर होता है, जिसमें भगवान विष्णु का निवास होता है इसीलिए बड़ी संख्या में मंदिरों में शालिग्राम पत्थर रखे रहते हैं। इस पत्थर को नेपाल के पोखरा से 50 किलोमीटर दूर गंडकी नदी से लाया जा रहा है, लेकिन यह खरीदा नहीं जा रहा है बल्कि जिस तरह जनकपुर ने जानकीजी दी थी, उसी तरह दहेज की सौगात के रूप में दी है।

Tags: ayodhya newsram mandir nirmanup news
Previous Post

चीन की खत्म होगी दादागिरी! भारत में मिला यह बड़ा खजाना

Next Post

GIS को अखिलेश यादव ने बताया शो ऑफ, बोले- दिखावे के लिए साइन किए जा रहे

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

GIS को अखिलेश यादव ने बताया शो ऑफ, बोले- दिखावे के लिए साइन किए जा रहे

यह भी पढ़ें

Corona

फिर डराने लगा है कोरोना, 24 घंटे में इतने हुए कालकवलित

10/06/2022
Akhilesh Yadav

आज CBI के आगे पेश नहीं होंगे अखिलेश यादव, इस मामले में दर्ज कराना था बयान

29/02/2024
Deputy CM Keshav Maurya

राजमार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के चालू कार्यो हेतु 24.99 करोड़ की धनराशि की गई अवमुक्त

02/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version