• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

GIS को अखिलेश यादव ने बताया शो ऑफ, बोले- दिखावे के लिए साइन किए जा रहे

Writer D by Writer D
10/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की शुरुआत हो रही है। तीन दिन तक चलने वाले इस समिट का शुभारंभ पीएम मोदी ने किया। वहीं, विपक्ष ने इसे शो ऑफ बताया है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि राज्य सरकार एक कमरे से चल रही कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर कर रही है।

एजेंसी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav ) ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को विकास के बजाय विनाश की ओर ले जा रही है। जनता को ठगने और दिखावे के लिए उद्योगपतियों से एमओयू साइन किए जा रहे हैं। ये सरकार ऐसी कंपनियों से एमओयू साइन कर रही है, जो एक ही कमरे में चल रही हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav )  ने कहा कि पिछले शिखर सम्मेलन के दौरान 5 लाख करोड़ रुपये के MoU साइन करने का दावा किया था, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सूट-टाई में किसी के भी साथ एमओयू कर रही है, क्योंकि इसके लिए पैसे की जरूरत नहीं है।

GIS: पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, मुकेश अंबानी बोले- लखनऊ पुण्यभूमि, लक्षम्न की भूमि

कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल जनता को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है। समिट के लिए इन्वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसियों को नियुक्त किया गया है। अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि ये कौन सी एजेंसियां हैं, इन्हें कैसे नियुक्त किया गया और इन्हें कितना भुगतान किया गया।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इसी तरह का एक सम्मेलन फरवरी 2018 में लखनऊ में आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 4।28 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए 1,045 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। उन्होंने कहा कि इनमें से केवल 371 कंपनियां यहां ‘भूमि पूजन’ के लिए आईं, जिनमें से केवल 106 या कुल का नौ प्रतिशत व्यावसायिक रूप से काम करने में सक्षम हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup gisUP GIS-23
Previous Post

दिव्य रूप लेने लगा है राम मंदिर, देखें कहां तक पहुंचा निर्माण

Next Post

उप्र में तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
Transfer

उप्र में तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने किसाऊ बांध बहुउद्देशीय परियोजना बैठक में किया प्रतिभाग

21/09/2022
Chardham Yatra

11 दिन बाद शुरू हो रही है चारधाम यात्रा, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

14/04/2023
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने विधानसभा स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version