• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देखिए कितना आलीशान है अमेरिका का होटल जहां ठहरे है PM मोदी

Writer D by Writer D
24/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों के अमेरिका यात्रा पर हैं। अमेरिका पहुंचते ही पीएम मोदी का बहुत गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पीएम मोदी वॉशिंगटन डीसी के होटल द विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल में ठहरे हैं।

ये होटल अमेरिका के सबसे आलीशान होटलों में से एक है और व्हाइट हाउस के नजदीक स्थित है। लगभग हर अमेरिकी राष्ट्रपति यहां दूसरे देश से आने वाले नेताओं की मेजबानी करता है।

यहां कई बड़े-बड़े सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। आइए देखते हैं कि पीएम मोदी जिस होटर में ठहरे हैं, वो अंदर से कितना शानदार है और इसका इतिहास कितना पुराना है।

होटल के क्लासिक कमरे-

इस होटल में कुल 335 कमरे हैं। इन क्लासिक कमरों में मेहमानों का भव्य स्वागत किया जाता है। इन कमरों को नेवी, आइवरी कलर, ग्रे और गोल्ड कलर का टच दिया गया है। इन कमरों की कीमत 361 से 386.12 डॉलर (26,614 रुपए से शुरू होकर 28,466 रुपए) तक है। जबकि सुइट्स की कीमत 616.42 डॉलर (45,439 रुपए) है. सिटी व्यू के हिसाब से इन कमरों की कीमत बढ़ सकती है।

 hotel willard

हर एक कमरे में एक किंग बेड या दो क्वीन बेड, वॉक-इन मार्बल शावर या बाथटब के साथ शावर, पावर आउटलेट और यूएसबी चार्जिंग पॉइंट के साथ बड़ा वर्क डेस्क और साथ में कॉफी की मशीन लगी हुई है।

मीटिंग रूम-

इस होटल में अलग-अलग साइज के 19 मीटिंग रूम हैं जिन्हें फेडरल स्टाइल में डिजाइन किया गया है। हर मीटिंग रूम का अपना अलग स्पेस है। यहां के ऐतिहासिक बॉलरूम, क्रिस्टल रूम और विलार्ड रूम अपनी प्राइवेसी के लिए जाने जाते हैं। इसके सेकेंड फ्लोर पर प्राइवेट मीटिंग स्पेस की खास व्यवस्था की गई है। इस होटल का इतिहास भी इसकी तरह ही खास है।

hotel willard

रो हाउस-

1816 में पेंसिलवेनिया एवेन्यू के 14वीं स्ट्रीट पर कैप्टन जॉन टायलो द्वारा बनवाया गया रो-हाउस एक होटल के लिए जोशुआ टेनीसन को लीज़ पर दिया गया। इसके बाद 30 सालों तक इस होटल और इसके संचालक का नाम कई बार बदला गया। 1853 में विलार्ड सिटी होटल में यहां के पहले राष्ट्रपति फ्रैंकलिन पियर्स का स्वागत किया गया। विलार्ड अपने भव्य मेजबानी के लिए मशहूर है।

hotel willard

जापान का पहला डेलिगेशन-

1860 में विलार्ड को अमेरिका में पहली बार जापानी प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए चुना गया। तीन राजदूतों और चौहत्तर लोगों के साथ आया जापान का डेलिगेशन राष्ट्रपति जेम्स बुकानन से मिलने के लिए वॉशिंगटन आया था।

hotel willard

शांति सम्मेलन का आयोजन-

1861 में पूर्व राष्ट्रपति जॉन टायलर की अध्यक्षता में गृहयुद्ध से बचने के लिए यहां पहली बार ऐतिहासिक शांति सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कुछ सालों के बाद द विलार्ड में नेशनल प्रेस क्लब की स्थापना की गई। राष्ट्रपति यूलिसिस एस ग्रांट विलार्ड लॉबी में आकर अक्सर सिगार और ब्रांडी का लुत्फ उठाते थे। यहीं से ‘लॉबीस्ट’ शब्द लोकप्रिय हुआ।

hotel willard

डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग की यादगार स्पीच-

1963 में प्रसिद्ध आंदोलनकारी और लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने अपना यादगार भाषण ‘I Have a Dream’ इसी होटल की लॉबी में बैठकर तैयार किया था।

जब होटल के दरवाजे हुए बंद-

रेवेन्यू ना आने और डीसी में हुए दंगों के बाद राष्ट्रपति की सलाहकार परिषद ने यहां नेशनल स्क्वायर बनाने का फैसला किया। इसके बाद 15 जुलाई, 1968 को आधिकारिक तौर पर विलार्ड को बंद कर दिया गया। 18 साल से भी अधिक समय तक बंद रहने के बाद होटल को 20 अगस्त 1986 को आम जनता के लिए फिर से खोल दिया गया।

Tags: # world newsamerican hotelinternational News
Previous Post

चलती बस में गोली चलने से CRPF जवान की मौत, जानें पूरा मामला

Next Post

ग्राम प्रधान के कमरे में गोली मारकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Tariq Rahman-Sheikh Hasina
अंतर्राष्ट्रीय

जन्माष्टमी पर तारिक रहमान का शेख हसीना पर हमला, बोले- ‘कंस जैसे शासन’ को जनता ने उखाड़ फेंका

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
Next Post
Murder

ग्राम प्रधान के कमरे में गोली मारकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

water

रात को जरूर करें ये एक काम, स्किन पर आएगा ग्लो

04/12/2025
kris

99 पर आउट होने के बाद क्रिस गेल को आया गुस्सा

31/10/2020
Syed Ata Hasnain

बिहार के राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, ली पद और गोपनीयता की शपथ

14/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version