• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपनी पत्नी को कह कर देखें ये बातें, दिल में आपके लिए उमड़ पड़ेगा ढेर सारा प्यार

Writer D by Writer D
07/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
relationship

relationship

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाज में शादी के रिश्ते को बहुत पवित्र और सम्मानित माना जाता है। इसमें दो अलग परिवार एक बनते हैं। शादी का रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है। पति पत्नी के रिश्ते की मजबूती के लिए दोनों को अपनी तरफ से प्रयास करने की जरूरत होती है।

अगर छोटी छोटी बातों को दिल से लगा लिया जाए तो साथ रह पाना भी मुश्किल नजर आएगा। यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स मिल सकते हैं जो आपकी पत्नी को आपके और करीब ले आएगी। अपनी पत्नी से आप ये बातें कह कर देखिए, आपके प्रति उनका प्रेम और स्नेह कई गुना बढ़ जाएगा।

मैं हूं ना, तुम टेंशन मत लो

ज्यादातर मर्दों की ये आदत होती है कि पत्नी से कोई गलती हो जाने पर वो तुरंत आगबबूला हो जाते हैं। आप इस स्थिति में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और उन्हें कहें कि कोई बात नहीं, ऐसी गलती हो जाती है। तुम परेशान मत हो। मैं हूं ना, सब ठीक कर दूंगा। आपका ऐसा जवाब सुनकर आपकी पत्नी के दिल में आपका सम्मान बढ़ना निश्चित है।

आज तुम्हारा दिन कैसा रहा

आपकी पत्नी वर्किंग हो या फिर हाउस वाइफ, ये जरूरी नहीं है कि आपके दिनभर का हाल जानने की जिम्मेदारी सिर्फ उनकी है। किसी दिन आप भी उनके दिनभर की गतिविधियों के बारे में पूछें। उनकी बताई बातों को सुनें। अगर काम को लेकर आपकी पत्नी किसी तनाव में है तो उनकी समस्या पर गौर करें और संभव हो तो उसे सुलझाने का प्रयास भी करें।

फोन या मैसेज करना

आपकी पार्टनर जब भी बाहर जाए तब उन्हें आप बस ये बोल दें कि पहुंचकर कॉल या मैसेज करना। आपकी बस ये एक लाइन उन्हें महसूस करा देगी कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। उन्हें दिल से बहुत खुशी होगी और वो बहुत हल्का फील करेंगी। उन्हें ये याद रहेगा कि कुछ भी होने पर आप उनके लिए मौजूद रहेंगे।

ये मैं कर देता हूं

विवाहित महिलाओं के ऊपर जिम्मेदारियां कम नहीं होती हैं। उन्हें घर के कामों के साथ बाहर भी संतुलन बनाकर चलना होता है। अगर आप देख रहे हैं कि आपकी पत्नी कई सारे कामों में उलझी हुई है तो आप उनकी मदद के लिए कह दें कि ये काम में कर देता हूं। इतना सुनकर ही वो समझ जाएंगी कि आपको उनका ख्याल है और उनकी मदद करना चाहते हैं। मिलकर काम करने से रिश्ते में भी निकटता आती है।

तुम्हारे साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है

रोजाना ऑफिस और अन्य कामों की वजह से आप एक दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं तो ऐसे में वीकेंड पर आप अपनी पत्नी के साथ रहें। उन्हें कहें कि आपको उनके साथ समय बिताना अच्छा लगता है। ये सुनने के बाद उन्हें बहुत खास महसूस होगा। वो इस बात को समझेंगी कि आप साथ रहना चाहते हैं लेकिन वक्त ना मिलने के कारण आप समय नहीं दे पाते हैं।

Tags: husbandlove relationshipmarried lifetips for married lifetips for relationshipwife
Previous Post

घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Next Post

प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्‍या खाएं, यहां जानिए

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Color
फैशन/शैली

चुने सही हेयर कलर, लगेंगी बेहद खूबसूरत

02/08/2026
Mutton Biryani
फैशन/शैली

इस रेसिपी से बनाएं मटन बिरयानी, स्वाद ऐसा की बार-बार होगी डिमांड

02/08/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

02/08/2026
Plants
फैशन/शैली

पौधों से सजाएं अपना आशियाना, यहां से लें टिप्स

02/08/2026
Spices
फैशन/शैली

बारिश में मसालेदानी में मसाले हो जाते हैं खराब, ट्राई करें ये ट्रिक्स

02/08/2026
Next Post
pregnancy

प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्‍या खाएं, यहां जानिए

यह भी पढ़ें

Man arrested for making derogatory remark on PM Modi's mother

पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस से है जुड़ा

29/08/2025
Dev Deepawali

देव दीपावली कब है, जानें सही तिथि एवं महत्व

07/11/2024
Holika Dahan

होली पर वास्तु के ये उपाय लाएंगे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली

17/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version