• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हार्वेस्टर की चिंगारी से खेतों में लगी आग, फसल जलती देख किसान ने किया ये काम

Writer D by Writer D
28/03/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
fire in the field

खेतों में लगी आग

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में शनिवार दोपहर गेहूं की फसल में आग लग गई। यहां किसान हार्वेस्टर से फसल कटवा रहे थे। इसी दौरान हार्वेस्टर से चिंगारी निकली और फसल पर गिरी। इससे लगी आग तेजी से खेतों में फैलने लगी। आग की लपटें देख किसान घबरा गए। उनकी फसल आंखों के सामने जल रही थी।

इसी बीच एक किसान अपनी मेहनत बचाने के लिए जलते खेत में उतर गया। आग उसकी फसल को जला रही थी, लेकिन वह हंसिया लेकर अपनी फसल तेजी से काटने लगा। हालांकि, आग के सामने यह कोशिश छोटी साबित हुई। देखते ही देखते करीब 50 बीघा में खड़ी फसल राख हो गई।

मामला शमशाबाद तहसील के पिपरिया गांव का है। लाखों रुपए की फसल के साथ हार्वेस्टर भी पूरी तरह जल गया। गांव के विजय करण हार्वेस्टर से अपनी फसल कटवा रहे थे। अचानक एक जगह फसल में आग लग गई। धीरे-धीरे आग खेत में फैलने लगी। अचानक किसानों को समझ नहीं आया कि क्या करें। इसी दौरान आसपास के कुछ और लोग जुट गए।

कोर्ट ने दो कबाड़ियों को किया फरार घोषित, जानें पूरा मामला

उन्होंने पेड़ की टहनियों से आग बुझाने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। हालांकि दमकल की गाड़ियां आने तक फसल, हार्वेस्टर और ट्रैक्टर जल गए।

खामखेड़ा चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि किसान विजय करण के खेत में हार्वेस्टर चल रहा था। उसी वक्त यह घटना हुई। आग से विजय करण, पप्पू मीणा और लखनलाल शर्मा की फसल जल गई। मौके पर दो फायर ब्रिगेड पहुंचीं थीं। उन्हें आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा।

Tags: fire newsmp newsNational news
Previous Post

कोर्ट ने दो कबाड़ियों को किया फरार घोषित, जानें पूरा मामला

Next Post

नालंदा : अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों और दुकानों को रौंदा, 8 की मौके पर ही मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Fever
Main Slider

मौसमी बुखार से तुरंत निजात दिलाएंगे ये उपचार

06/09/2026
Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Sachin Pilot-Bhupesh Baghel
Main Slider

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, बघेल की छुट्टी; पायलट को पंजाब की कमान

05/09/2026
Joheirry Mola
Main Slider

दुनिया को मिली नई 73rd Miss World, डोमिनिकन रिपब्लिक की मॉडल के सिर सजा ताज

05/09/2026
Next Post
Nalanda Accident

नालंदा : अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों और दुकानों को रौंदा, 8 की मौके पर ही मौत

यह भी पढ़ें

amrita rav

अमृता राव जल्द ही बनने वाली है मम्मी, बेबी बम्प के साथ आईं नजर

13/10/2020
murder

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने कराई सास और सौतेली बेटी की हत्या

10/08/2022

सर्वेक्षण में खुलासा : कोरोना की चपेट में दिल्ली का हर चौथा आदमी! अधिकतर संक्रमित बिना लक्षणों वाले

21/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version