• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने कराई सास और सौतेली बेटी की हत्या

Writer D by Writer D
10/08/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के जी ब्लॉक में महिला कौशल और उसकी नातिन तमन्ना की हत्या (Murder) का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दामाद ने ही अपनी सास और सौतेली बेटी की हत्या कराई थी। पुलिस ने दामाद समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार (Arrested) करके 40 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मंगलवार दोपहर बाद पत्रकार वार्ता में शास्त्रीनगर में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। शास्त्रीनगर जी ब्लॉक निवासी रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी कौशल चौधरी रहती थी। रविवार की देर रात बदमाशों ने कौशल और उनकी नातिन तमन्ना की गला रेतकर हत्या कर दी थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर के नेतृत्व में पांच टीमों को इस मामले के खुलासे में लगाया गया था। 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले मृतका के दामाद ईशु समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि रतन सिंह सिरोही की पहली पत्नी से दो बेटे गौरव, नवीन और बेटी गुड्डी हैं। रतन सिंह अपने दोनों बेटों से अलग रहते थे। रतन सिंह की दूसरी पत्नी कौशल चौधरी से एक बेटी स्नेहा है। स्नेहा के पहले पति की मौत हो चुकी है। पहले पति की मौत के बाद स्नेहा ने अपनी बेटी तमन्ना के नाम पर ससुराल का एक मकान और जमीन करा ली। स्नेहा ने जिम ट्रेेनर ईशु से दूसरी शादी की। स्नेहा ने अपनी बेटी तमन्ना को मां कौशल के पास छोड़ दिया। इस हत्याकांड को ईशु ने ही अंजाम दिया। स्नेहा अपने पति ईशु के साथ गंगानगर में रहने लगी। अपनी सौतेली बेटी और सांस की लगभग दो करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति पर ईशु को लालच आ गया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर ईशु से पूछताछ की तो शक गहराता चला गया। आखिर में पुलिस की सख्ती पर ईशु ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपित ईशु ने सास के पड़ोसी निशांत, रिंकू और दीपक के साथ मिलकर हत्याकांड की योजना बनाई। उन्हें हत्या के बदले में घर में मोटी रकम मिलने का लालच दिया गया। हत्या के बाद घर में मिले 40 लाख रुपये में से 20 लाख रुपये ईशु ने अपनी गाड़ी में रख लिये और बाकी के 20 लाख रुपये तीनों बदमाशों को दे दिये। ईशु ने हत्याकांड के बाद प्रापर्टी को कब्जाने की योजना बनाई थी। चारों आरोपितों को गिरफ्तार करके पुलिस ने लूटे गए रुपये भी बरामद कर लियेे। एसएसपी ने कहा कि चारों आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsmerrut news
Previous Post

सिपाही का गोली लगा शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के दोषी युवक को उम्रकैद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

13/07/2026
Next Post
Life Imprisonment

बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के दोषी युवक को उम्रकैद

यह भी पढ़ें

CM Yogi

काल के गाल में समा जाते हैं समय के अनुरूप न चलने वाले : सीएम योगी

05/07/2024
ड़ा.सतीश पूनियां

पूनियां का गहलोत सरकार पर हमला, कहा- कुशासन के लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी

05/10/2020
Zingy Parcel

ऐसे बनाएं जिंगी पार्सल, घर में मिलेगा Dominos जैसा टेस्ट

17/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version