• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चयनित गन्ना किसान ’’उत्तम गन्ना कृषक‘‘ प्रमाण-पत्र से सम्मानित किये जाएगें

Writer D by Writer D
27/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
sanjay bhusreddy

sanjay bhusreddy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदेश के गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेश के गन्ना विकास विभाग ने अनेक कदम उठाये हैं। इस सम्बन्ध में प्रदेश के आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि प्रदेश में गन्ना उत्पादन एवं चीनी परता में वृद्धि, उत्पादन लागत में कमी तथा कृषकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि गन्ने की खेती के लिए समन्वित रूप से ट्रैंच प्लांटिंग, सहफसली, रैटून मेनेजमेन्ट, ट्रैश मल्चिंग एवं ड्रिप सिंचाई जैसी नवीन तकनीकें अपनाया जाने की महती आवष्यकता है, इसलिये विभाग ने इसे “पंचामृत” का नाम दिया हैं। इस प्रकार समन्वित प्रबंधन करते हुए पंचामृत पद्धतियों के माध्यम से जिन प्लाटों पर खेती की जायेगी उन्हें “आदर्श मॉडल“ के रूप में प्रदर्शित किया जायेगा।

श्री भूसरेड्डी ने बताया कि गन्ने की खेती में आधुनिक तकनीकी पद्धतियों को समन्वित रूप से अपनाने से गन्ने की उत्पादन लागत में कमी आयेगी तथा गन्ने की उपज में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ पानी की बचत, भूमि की उर्वता शक्ति में वृद्धि एवं बाजार तथा घरेलू मांग के अनुसार खाद्यान्न, दलहन, तिलहन, शाक-भाजी आदि फसलों का उत्पादन जैसे अनेक लाभ होगंे। ट्रेंच विधि से बुवाई, सहफसली खेती एवं ड्रिप के प्रयोग एक ही खेत पर शुरू करने वाले सफल कृषकों को विभागीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों के अन्तर्गत उपज बढ़ोत्तरी में प्राथमिकता तथा ‘उत्तम गन्ना कृषक’ का प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने की बाबा विश्वनाथ की आराधना, कॉरिडोर का किया निरिक्षण

उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम की शुरूआत हेतु शरदकालीन बुवाई का समय महत्वपूर्ण है तथा इस बुआई के अन्तर्गत प्रारम्भिक तौर पर प्रदेश में कुल 1,555 कृषकों का चयन कर गन्ना खेती के आदर्श मॉडल प्लाट बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। ऐसे आदर्श मॉडल प्लाट का न्यूनतम क्षेत्रफल 0.5 हेक्टेयर होगा तथा मध्य एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रत्येक गन्ना विकास परिषदों में न्यूनतम 10 एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की गन्ना विकास परिषद में न्यूनतम 05 आदर्श मॉडल का चयन किया जाना अनिवार्य होगा। शरदकालीन बुवाई 2021-22 के अन्तर्गत ट्रेंच विधि से बुवाई का लक्ष्य 2,20,000 हे., गन्ने के साथ सहफसली खेती का लक्ष्य 2,20,000 हे. एवं ड्रिप सिंचाई के आच्छादन का लक्ष्य 777 हे. भी निर्धारित किया गया है।

तकनीकी पद्धति अपनाकर खेती करने से होने वाले लाभ के विषय में प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा, जिससे प्रदेश के अन्य गन्ना किसान भी समन्वित तकनीकों को अपनाये जाने के प्रति आकर्षित होंगे एवं गन्ना खेती में तकनीकी पद्धतियों का आच्छादन बढ़ेगा।

Tags: Lucknow NewsSanjay R. Bhusreddy
Previous Post

डिप्टी CM केशव मौर्य ने की बाबा विश्वनाथ की आराधना, कॉरिडोर का किया निरिक्षण

Next Post

विद्युत चोरी करने पर 20 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
FIR lodge

विद्युत चोरी करने पर 20 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

यह भी पढ़ें

Bibhav Kumar

बिभव की गिरफ्तारी ने बढ़ाया राजनीति पारा, केजरीवाल से मिलने पहुंचे गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज

18/05/2024
CM Yogi

पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने बंगाल को किया कंगाल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

27/04/2026
CM Yogi

मुख्यमंत्री का निर्देश, अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखें, जीरो पॉइंट पर कार्रवाई बेहतर

09/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version