• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार से रौंदकर वरिष्ठ अधिवक्ता की हत्या, भाई समेत चार लोगों पर लगा आरोप

Writer D by Writer D
15/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह की कार से कुचल कर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पत्नी की तहरीर पर अधिवक्ता के भाई समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक की पत्नी और बच्चों ने खुद की जान का भी खतरा बताया है।

विशारतगंज थाना क्षेत्र के अतरक्षेणी गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने बुधवार को यह आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या उनके देवर और उसके तीन साथियों ने मिलकर की है। मंगलवार की शाम जब वह अपने पति और बेटे के साथ अपने घर विशारतगंज जा रही थी। इस दौरान बेटे को टॉयलेट आई तो उन्होंने बाइक सड़क किनारे रोक दी। बेटा टॉयलेट करने चला गया।

इस बीच संजय सिंह और उनकी पत्नी फोन पर किसी से बात करने लगे। तभी पीछे से आई एक कार ने संजय सिंह को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक के साथ सड़क पर गिर गए। इसके बाद हत्यारों ने दोबारा कार से उन्हें कुचल दिया, जिस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे ने बताया कि पूरी घटना उसके सामने घटी है।

रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

अधिवक्ता संजय सिंह की पत्नी का आरोप है कि उनका देवर मुदित प्रताप सिंह काफी दबंग किस्म का है और आपराधिक वारदातों में लिप्त रहता है। जिस वजह से उनके पति अपने भाई मुदित से ज्यादा मतलब नहीं रखते थे। उनके देवर ने गलत पते पर असलो का लाइसेंस बनवा रखा था, जिसकी शिकायत पति संजय ने अधिकारियों से की थी।

मसाज पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट, नेपाली युवती समेत छह गिरफ्तार

इसके बाद से मुदित अपने भाई से रंजिश रखने लगा था। मंगलवार को मौका पाकर मुदित ने वारदात को अंजाम दे डाला। आरोप है कि देवर ने एक साल पहले भी एक लाख रुपये की सुपारी देकर उनके पति की हत्या करने की कोशिश की थी।

उठे सवाल

जांच में घटनास्थल पर पड़ी मोटरसाइकिल और शव के बीच काफी दूरी देखने को मिली है। साथ ही अधिवक्ता के शव को किसी ने कपड़े से ढका हुआ है और उनके मोबाइल पर किसी की आवाज आ रही है। कोई अज्ञात व्यक्ति उस फोन को उठाकर बात करता है, बड़ा सवाल यह है कि अगर बेटा और पत्नी साथ में थी तो फिर फोन किसी और ने क्यों उठाया? ऐसे कई सवालों को जवाब को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

बोले एसपी ग्रामीण

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि अधिवक्ता संजय सिंह की पत्नी रजनी सिंह ने देवर मुदित प्रताप सिंह पर अपने पति को कार से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मुदित के साथ तीन अन्य लोगों के नाम भी उन्होंने बताये है जो इस हत्याकांड में शामिल हैं। चारों लोगों के खिलाफ विशारतगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।

Tags: barelliy newscrime newsfour people including brother accusedSenior advocate murdered by carup news
Previous Post

संतान सुख से है वंचित, तो घर में स्थापित करें गणपति की ये मूर्ति

Next Post

कब से शुरू हो रहे है शारदीय नवरात्रि, मां के इन स्वरूपों की पूजा कर बढ़ाए शक्ति

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Chaitra Navratri

कब से शुरू हो रहे है शारदीय नवरात्रि, मां के इन स्वरूपों की पूजा कर बढ़ाए शक्ति

यह भी पढ़ें

protest against the transfer policy

स्थानांतरण नीति के विरोध में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ 2 जुलाई को करेगा प्रदर्शन

25/06/2021
Capt Amarinder

भगवामय हुए कैप्टन अमरिंदर, पार्टी का भी बीजेपी में हुआ विलय

19/09/2022
Tarique Rahman

बांग्लादेश चुनाव में BNP की बंपर जीत! तारिक रहमान संभालेंगे देश की कमान

13/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version