• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने डॉक्टर से मांगी रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
Extortion

extortion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भाजपा के वरिष्ठ नेता द्वारा डॉक्टर से रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर ने दावा किया है कि इसको लेकर पुलिस को वीडियो सहित कई अहम सुराग सौपें गए हैं।

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष कुमार पांडेय पर जिला अस्पताल में तैनात नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार ने रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता का जिला अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर है और ओपीडी में आकर मेडिकल स्टोर की दवाएं लिखने का दबाव बनाते थे।

डॉ शिव कुमार के अनुसार उन्होंने दस लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांगी और कहा कि नहीं देने पर उन्हें वह झूठे मामले में फंसा देंगे। डॉक्टर के मुताबिक इस संबंध में 10 जून को कोतवाली में शिकायती पत्र भी दिया, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ज्यादा दबाव पड़ने पर संतोष को एक लाख रुपये अपने घर पर दिए, यह दृश्य सीसी कैमरे में कैद हो गया है। एक लाख रुपये देने के बाद भी भाजपा नेता ओपीडी में आकर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौच करते और जानमाल के नुकसान की धमकी देते थे।मंगलवार को डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जिम्मेदारी सीओ वंदना सिंह को सौपीं गई है।

जनरल कोच में मिलेंगी AC कोच वाली सुविधाएं, जानिए रेलवे का प्लान

उधर, डॉक्टर के सभी आरोपों को भाजपा नेता संतोष पांडे ने बेबुनियाद बताया है और इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया है। संतोष पांडेय का कहना है कि डॉ. शिव कुमार बिना लाइसेंस के निजी नर्सिंगहोम चला रहे थे। कोविड काल में उन्होंने दो मरीजों से इलाज के नाम पर 30-30 हजार रुपये ले लिए थे। वही रुपये उन्होंने वापस किए, जिसे मैंने मरीजों को दे दिए और सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार का कहना है कि डॉक्टर की तहरीर पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। विवेचना सीओ सिटी वंदना सिंह के पास है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsraibarelliy newsup news
Previous Post

जनरल कोच में मिलेंगी AC कोच वाली सुविधाएं, जानिए रेलवे का प्लान

Next Post

यूपी बोर्ड के अंक सुधार का परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

01/08/2026
Mukhyamantri Shikshak Cashless Medical Scheme
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, 42% शिक्षक-कार्मिकों की पूरी हुई ई-केवाईसी

01/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मत्स्य पालन को गति देने के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश : केशव मौर्य

01/08/2026
rooftop solar plants
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

01/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
UP Board

यूपी बोर्ड के अंक सुधार का परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड

यह भी पढ़ें

2 साल बाद शाहरुख खान की पर्दे पर वापसी, नवंबर से होगी ‘पठान’ की शूटिंग शुरू

22/10/2020
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप World Test Championship

टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची

16/02/2021
आत्मनिर्भर भारत 3.0 self-reliant India 3.0

तीसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था पॉजिटिव जीडीपी ग्रोथ कर सकती है हासिल : निर्मला सीतारमण

12/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version