• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाइकोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई में हुक्का पीते दिखे वरिष्ठ वकील, देखें ये वायरल वीडियो

Desk by Desk
14/08/2020
in Main Slider, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
वायरल विडियो

हाइकोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई में हुक्का पीते दिखे वरिष्ठ वकील,

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। कोरोना संकट की वजह से ज्यादातर काम वर्चुअल स्तर पर किए जा रहे हैं, ऐसे में कोर्ट में भी इन दिनों वर्चुअल स्तर पर ही सुनवाई हो रही है। इसी वर्चुअल स्तर पर राजस्थान हाई कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन हुक्का पीते हुए पाए गए।

यह घटना गुरुवार को हुई जब राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच ने कांग्रेस के साथ बसपा के छह विधायकों के विलय को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई फिर से शुरू कर दी। सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो क्लिप में वरिष्ठ वकील राजीव धवन, एक अन्य वकील कपिल सिब्बल के साथ जिरह करने के दौरान अपने चेहरे के सामने कागज का एक सेट पकड़े हुए दिख रहे हैं।

हैवानियत : पत्नी ने चाय बनाने से किया इंकार, गुस्साए पति ने प्राइवेट पार्ट में भर दिया मिर्च पाउडर

हालांकि इस दस्तावेज से वरिष्ठ वकील धवन का चेहरा छिपा हुआ है और वायरल वीडियो क्लिप में धुएं के छल्ले निकलते दिखाई दे रहे हैं। वरिष्ठ वकील अपने पेपर्स के सेट को अलग रख देते हैं लेकिन जैसे ही वह अपने दस्तावेजों से थोड़ा हिलते हैं, सुनवाई के दौरान राजीव धवन हुक्का पीते हुए दिखाई दे जाते हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वर्चुअल सुनवाई के दौरान वकील की ओर से धूम्रपान की घटना को राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा नोटिस किया गया है या नहीं।

देखें Video

There is no smoke without fire: #Rajasthan High Court hearing on disqualification of the 6 BSP MLAs who later merged with #Congress.

That’s Sr Adv Rajeev Dhavan, using a hookah. He is also the lawyer for adv Prashant Bhushan in the latter’s contempt case. pic.twitter.com/iF0FmeUuaV

— Utkarsh Anand (@utkarsh_aanand) August 12, 2020

सुप्रीम कोर्ट ने वकील को फटकारा

जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को हुई वर्चुअल सुनवाई में एक वकील गुटखा चबाते हुए नजर आए। वकील के इस कृत्य पर कोर्ट ने उन्हें फटकारा साथ ही आगे कभी सुनवाई के दौरान ऐसा न करने के निर्देश भी दिए। ऐसे ही एक मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन का भी नाम सामने आ रहा है।

पहले भी टूटी मर्यादा

वरिष्ठ वकील राजीव धवन के साथ यह घटना गुरुवार को हुई जब राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच ने कांग्रेस के साथ बसपा के छह विधायकों के विलय को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। कोर्ट की मर्यादा एक बार पहले भी टूटी है। जब एक वकील अपने लिविंग रूम से टीशर्ट पहन कर दलील दे रहे थे। कोर्ट ने उन्हें भी फटकारते हुए मर्यादा याद दिलाई थी।

Tags: 24ghante online.comSenior Advocate Rajeev DhawanSupreme Courtviral videovirtual hearingवरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवनवर्चुअल सुनवाईवायरल विडियोसुप्रीम कोर्टसोशल मीडिया पर वायरल विडियो
Previous Post

राजस्थान का राजनीतिक संकट : गहलोत सरकार के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा

Next Post

मुश्किल वक्त के लिए मनुष्य को हमेशा बचाकर रखनी चाहिए ये एक चीज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post

मुश्किल वक्त के लिए मनुष्य को हमेशा बचाकर रखनी चाहिए ये एक चीज

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

बिहार में कोरोना

बिहार में कोरोना के 1592 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1.64 लाख से अधिक

17/09/2020
Rape

नाबालिग दलित लडकी को गैंगरेप का शिकार बनाने वाले तीन गिरफ्तार

18/07/2021
Hina Khan

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का विकेंड हुआ स्पेशल, बॉयफ्रेंड ने शेयर की क्यूट तस्वीरें

15/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version