• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजस्व प्राप्तियों में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारी फील्ड विजिट करें: सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने आज यहां लोक भवन में कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजस्व प्राप्तियों में बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारी फील्ड विजिट करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वार्षिक टैक्स कलेक्शन के लक्ष्य को पुनरीक्षित कर डेढ़ लाख करोड़ रुपये करने पर विचार किया जाए। उन्होंने टैक्स चोरी रोकने के उद्देश्य से कार्ययोजना बनाने तथा अगले वित्तीय वर्ष के लिए राजस्व प्राप्तियों के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण तैयार करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजस्व प्राप्तियों से सम्बन्धित सभी प्रमुख विभाग, जिनमें जी0एस0टी0/वैट, आबकारी, स्टाम्प तथा निबंधन, परिवहन, भू-राजस्व तथा ऊर्जा विभाग शामिल हैं, स्वयं के लिए राजस्व प्राप्तियों के सम्बन्ध में 100 दिन, 06 माह व 01 वर्ष का लक्ष्य निर्धारित कर इसकी कार्ययोजना बनाएं तथा इसके सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण करें।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी के समक्ष अपर मुख्य सचिव वित्त द्वारा राजस्व प्राप्तियों से सम्बन्धित इन प्रमुख 06 विभागों के सम्बन्ध में प्रस्तुतीकरण किया गया। इस दौरान जी0एस0टी0/वैट, आबकारी, स्टाम्प तथा निबंधन, परिवहन, भू-राजस्व तथा ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राजस्व प्राप्तियों के सम्बन्ध में अपने विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

सीएम योगी ने अगले 5 साल में 5 करोड़ रोज़गार  देने का लक्ष्य तय किया

मुख्यमंत्री जी ने समीक्षा बैठक के दौरान खनन सचिव को खनिजों के मूल्य नियंत्रण के सम्बन्ध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के सम्बन्ध में अत्यन्त संवेदनशील है। उन्होंने परिवहन विभाग को अपनी सभी सेवाएं ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव आबकारी को अगले वित्तीय वर्ष के लिए अपने लक्ष्यों को बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त  आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव कर विभाग/अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त  संजीव कुमार मित्तल, अपर मुख्य सचिव वित्त मती एस0 राधा चौहान, अपर मुख्य सचिव राजस्व  संजय भूसरेड्डी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री  एस0पी0 गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना  संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव परिवहन  राजेश कुमार सिंह, प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं निबन्धन मती वीना कुमारी मीना, सचिव खनन डॉ0 रोशन जैकब़, परिवहन आयुक्त  धीरज साहू, यू0पी0पी0सी0एल0 के चेयरमैन  एम0 देवराज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm yogiLucknow News
Previous Post

सतीश महाना होंगे विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष का भी मिला समर्थन

Next Post

JDU नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

बरसात में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए नाला-नालियों की सफाई में लापरवाही न हो: ए. के. शर्मा

02/09/2026
DM Mangla Prasad
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की संवेदनशील पहल, डीएम खुद ट्राइसिकिल लेकर पहुंचे रागिनी के दरवाजे

02/09/2026
Next Post
Murder

JDU नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

JEE Mains

JEE Main एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

18/01/2023
CM Yogi in Shahjhanpur

सर झुका कर और गले में तख्ती डाल कर चल रहे अपराधी: सीएम योगी

07/05/2023
The entire family was found dead

जाको राखे साइयाँ मार सके न कोई! सड़ती लाशों के बीच जिंदा मिला 4 दिन का मासूम

14/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version