• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

360 किलो अमोनियम नाइट्रेट, पिस्टल… डॉक्टर रच रहा था बड़े आतंकी हमले की साजिश

Writer D by Writer D
10/11/2025
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Senior resident doctor Adil Ahmed arrested in Anantnag

Senior resident doctor Adil Ahmed arrested in Anantnag

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो दिनों पहले अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत डॉक्टर आदिल अहमद (Adil Ahmed) को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने डॉक्टर आदिल अहमद की निशानदेही पर हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलोग्राम आरडीएक्स, एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। यह ऑपरेशन गुप्त सूचना के आधार पर किया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) नामक आतंकी संगठन से जुड़ी जांच का हिस्सा है। जांच में सामने आया है कि तीन डॉक्टर इस संगठन से जुड़े हुए थे। इनमें से दो डॉक्टर अदील अहमद राथर (Adil Ahmed)  (अनंतनाग निवासी) और मुज़म्मिल शकील (पुलवामा निवासी) को सहारनपुर और फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरा डॉक्टर अभी फरार बताया जा रहा है।

GMC में नौकरी कर चुका है अदील

खास बात यह है कि अदील राथर (Adil Ahmed) वही डॉक्टर हैं, जिसके नाम पर हाल ही में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ था। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग मेडिकल कॉलेज (GMC) में उसके निजी लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई थी। पुलिस ने यह कार्रवाई जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) अनंतनाग की मदद से की थी। उस समय अदील राथर कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के तौर पर कार्यरत था, लेकिन उसने 24 अक्टूबर 2024 को अपना पद छोड़ दिया था।

जांच एजेंसियों का मानना है कि अदील (Adil Ahmed) और उसके सहयोगी डॉक्टर आतंकवादी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिश में थे। यह संगठन 2017 में हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर ज़ाकिर मूसा द्वारा गठित किया गया था और इसका उद्देश्य कश्मीर में शरिया कानून के तहत एक इस्लामिक राज्य की स्थापना तथा भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ना है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट और हथियार फरीदाबाद तक कैसे पहुंचे और इन डॉक्टरों की आतंकियों से क्या सटीक भूमिका थी। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कई राज्यों में फैले नेटवर्क की संभावना जताई जा रही है और एजेंसियां इसके तार कश्मीर घाटी, यूपी और हरियाणा तक तलाश रही हैं।

Tags: Jammu News
Previous Post

आजम खान का फिर छलका दर्द, बोले- सालों से खुशियों से हूं मरहूम….

Next Post

सोने-चांदी की चमक में फिर आई तेजी, चेक करें आज का गोल्ड रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Nitin Nabeen
राजनीति

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान: नितिन नबीन

29/05/2026
Next Post
Gold

सोने-चांदी की चमक में फिर आई तेजी, चेक करें आज का गोल्ड रेट

यह भी पढ़ें

Masik Shivaratri

कब रखा जाएगा सावन शिवरात्रि का व्रत, पूजा सामग्री में जरूर शामिल करें विशेष चीजें

27/07/2024
vodafone-idea

Vodafone-Idea ने नया ब्रांड वीआई किया लॉन्च

07/09/2020
arrested

15-15 हजार रुपए के ईनामी तस्करों को पुलिस ने दबोचा

28/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version