• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP विधायक प्रकाश द्विवेदी कोरोना पॉजिटिव, CM योगी से की थी चुनाव टालने की मांग

Writer D by Writer D
22/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
bjp mla prakash dwivedi

bjp mla prakash dwivedi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में कोरोना की भयावहता बताते हुए पंचायत चुनाव टालने की मांग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखने वाले बांदा सदर से भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी खुद कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल, विधायक प्रकाश द्विवेदी घर में ही आइसोलेट हैं और डॉक्टरों की सलाह अनुसार इलाज ले रहे हैं।

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ट्वीट करके लिखा, ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, प्रभु की कृपा से मैं स्वस्थ हूं, अपने घर पर ही हूं और चिकित्सकों की देख रेख में उपचार ले रहा हूं, कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है, आप सभी भी अपना ध्यान रखें और जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हों, अपनी कोविड की जांच अवश्य करा लें।’

पंचायत चुनाव में जमकर बवाल, पुलिस पर लगा एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कोरोना पॉजिटिव होते ही उनके समर्थकों में चिंता की लहर दौड़ गयी। कई ने उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी तो कुछ ने उन्हें लगातार लापरवाही बरतने पर अपनी नाराजगी जताई।

बता दें कि दो दिन पहले ही भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी भेजकर पंचायत चुनाव पर तत्काल रोकने की मांग की थी। उनका मानना था कि कोरोना से गांवों में लोग मर रहे हैं, हालत खराब है, चुनाव रोके जाने चाहिए, लोगों की जान बचाना जरूरी है।

टीके के दाम पर सोनिया का मोदी को खत, कहा- कंपनियों की मनमानी पर लगाओ रोक

भाजपा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ट्वविटर पर लिखा था कि बांदा में पहले ही एक महिला भाजपा प्रत्याशी की कोरोना से मौत हो चुकी है और दूसरे अस्पताल में भर्ती हैं, गांव गांव हालात भयावह है, चुनाव प्रचार से सोशल डिस्टेंसिंग के कोई मायने नहीं रह गए हैं।

Tags: bjp mla prakash dwivedibjp mla prakash dwivedi corona positivecm yogipamchayat chunavup news
Previous Post

पंचायत चुनाव में जमकर बवाल, पुलिस पर लगा एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप

Next Post

Realme ने लॉन्च किया कम बजट में 5G फोन, जानें फीचर्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आप बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे? धामी के मंत्री ने दलेर मेहंदी को मंच पर लताड़ा

20/10/2026
Main Slider

विजयादशमी पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

20/10/2026
अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

UKSSSC भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखें जल्द होंगी घोषित

20/10/2026
Main Slider

‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा’, फ्रांस के हालात पर ट्रंप का मैक्रों को घेरा

20/10/2026
Next Post
Realme launches 5G phone

Realme ने लॉन्च किया कम बजट में 5G फोन, जानें फीचर्स

यह भी पढ़ें

UPPCL

UPPCL ने टेक्नीशियन ग्रेड-2 भर्ती का रिजल्ट किया आजारी, यहां करें चेक

30/11/2021
T20: India beat New Zealand by six wickets

T20: सूर्यकुमार ने लगाया जीत का चौका, भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से दी मात

29/01/2023

बाराबंकी मुठभेड़ में 500 ग्राम मारफीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version