• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिपाही सोनू हत्याकांड: 50 हजार के इनामी बदमाश को STF ने जयपुर से किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/03/2021
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
constable sonu murder case

accused arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में थाना सैंया के सिपाही सोनू चौधरी की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या के मामले में फरार 50 हजार के इनामी रवि उर्फ रविंद्र को बुधवार को एसटीएफ आगरा यूनिट ने जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया। वह पुलिस से बचने के लिए नाम बदलकर किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस इस केस से जुड़े 12 आरोपियों को अब तक जेल भेज चुकी है।

एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आठ नवंबर 2020 की सुबह खेरागढ़ थाना क्षेत्र में थाना सैंया की पुलिस अवैध खनन कर बालू ला रहे ट्रैक्टरों को रोकने पहुंची थी। सिपाही सोनू चौधरी ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया था। मगर, चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाकर सोनू की हत्या कर दी थी।

इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। इस घटना में राजस्थान के धौलपुर के खनन माफिया के कई गुर्गे शामिल थे। पुलिस ने एक-एक करके 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिन पहले गब्बर पकड़ा गया था। वहीं 12वां आरोपी धौलपुर के थाना कौलारी स्थित गांव खरगपुर निवासी रवि उर्फ रविंद्र फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

लखनऊ: रंगदारी एवं लूटपाट करने वाले कथित पत्रकार गिरफ्तार, महिला साथी फरार

सीओ खेरागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसटीएफ आगरा यूनिट आरोपी रवि की तलाश में लगी थी। एसटीएफ ने बुधवार को रवि को जयपुर के महेश नगर स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। रवि पर चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा हत्या और तीन जानलेवा हमले के हैं। वह किराये के मकान में पहचान छिपाकर रह रहा था। सिपाही हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

लखनऊ: रंगदारी एवं लूटपाट करने वाले कथित पत्रकार गिरफ्तार, महिला साथी फरार

Next Post

पत्नी को विदा करने से इंकार करने पर दामाद ने ईंट मारकर की सास की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Nand Gopal Nandi visited flood affected areas of Chitrakoot
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार सतर्क, कई जिलों में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का पूर्वानुमान

01/09/2026
CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

हमारी बेटियों में है अपार प्रतिभा और आत्मविश्वास : असीम अरुण

01/09/2026
Next Post

पत्नी को विदा करने से इंकार करने पर दामाद ने ईंट मारकर की सास की हत्या

यह भी पढ़ें

Ganesha

बार-बार शुभ काम में आ रही है रुकावटें, तो बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप

19/02/2025
share market

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला

10/01/2022
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया के दिन घर के दरवाजे पर बांधे इन पत्तों का तोरण, मां लक्ष्मी की होगी एंट्री

09/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version