Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमजौनपुर

पूर्व विधायक के आवास पर मिला फंदे से लटका नौकर का शव

उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के खेतासराय इलाके में पूर्व विधायक नदीम जावेद के आवास पर रविवार को उनके नौकर कस शव फंदे पर लटका मिला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जौनपुर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता नदीम जावेद के पैतृक गांव खेतासराय क्षेत्र के पारा कमाल गांव में उनके आवास की देख भाल करने वाले 40 वर्षीय ओमकार राजभर का शव फंदे से लटका मिला।

उन्होंने बताया कि ओमकार दो साल से तनाव में था और उसका उपचार किया जा रहा था। उसका इलाज मुम्बई में हुआ लेकिन कोई ख़ास सुधार नहीं होने के कारण अक्सर झाड़ फूंक के चक्कर भी काटता था।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह ओमकार अपने घर से नदीम के पुराने आवास की साफ-सफाई करने आया था। थोड़ी देर उसके 10 वर्षीय पुत्र भी घर के अंदर गया और रोते हुए बाहर निकला लोगों को बताया कि उसके पापा कुछ बोल नहीं रहे। पास पड़ोस के लोग घर के अंदर गए तो एक कमरे में पंखे में लगाये फंदे से ओमकार शव लटका मिला।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Articles

Back to top button