• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोड़ों के दर्द को करें दूर, यहां जानें उपाय

Writer D by Writer D
13/11/2025
in फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
Sesame

Sesame

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों में हर घर में तिल (Sesame) का प्रयोग तरह-तरह के व्यंजन बनाने के रूप में किया जाता है। कई लोग सर्दियों में तिल के साथ गुड़ मिला कर लड्डू बना कर खाते है तो कई लोग तिल के तेल का प्रयोग खाना बनाने के लिए करते है। लेकिन क्या आप जानते जानते है तिल जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। वैसे तो तिल दो प्रकार के होते है एक तो काला तिल और दूसरा सफ़ेद तिल। ये दोनों तिल ही हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते है। तिल में आयरन, प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा-6, फास्फोरस और मैग्नीशियम होता है। सर्दियों में तिल (Sesame)  का सेवन करने से हमारे शरीर को गर्मी मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में तिल को खाने से क्या-क्या फायदे मिलते है।

ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन मरीजों को तिल का सेवन करना चाहिए। वह उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल तिल में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर है रहता है, उन्हें सर्दियों में तिल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि डॉक्टर भी हाई बीपी मरीज को तिल का सेवन करने की सलाह देते है।

हड्डियां बनाए मजबूत

सर्दियों में लोगों को जोड़ो और कमर में दर्द की समस्या रहती है ऐसे में तिल का सेवन करने से उन्हें इस दर्द से छुटकारा मिल सकता है। जिन लोगों को गठिया के समस्या भी है उन्हें भी सर्दियों में तिल को अपने आहार में शामिल करना चाहिए, ताकि उनकी तकलीफ कम हो सके।तिल में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है। सर्दियों में तिल का सेवन करने से जोड़ो के दर्द और सूजन में भी फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार

तिल का सेवन हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, सेलेनियम और ज़िंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते है। सर्दियों में तिल का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। तिल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। क्योंकि तिल में सेसमीन और सेसमोलिन नामक तत्व मौजूद होते है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है। यहीं नहीं तिल का सेवन करने से दिल की मांसपेशियां मजबूत होती है और दिल से जुडी बीमारियों का खतरा कम होता है।

चेहरे और बालों के लिए भी लाभकारी

सर्दियों में बालों को झड़ना और असमय पकना आम है, लेकिन अगर आप अपने आहार में तिल को शामिल करते है तो आप इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके अलावा तिल के प्रयोग से चेहरे पर भी निखार ला सकते है। तिल का पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है साथ ही तिल के तेल से त्वचा की मालिश करने से त्वचा भी कांतिमय हो जाती है।

दिमाग को बनाए मजबूत

सर्दियों में तिल का सेवन हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। यहीं नहीं तिल के सेवन से मानसिक दुर्बलता भी दूर होती है। तिल में प्रोटीन, मिनरल्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते है जो दिमाग की ताकत बढ़ाते है। सर्दियों में रोजाना तिल का सेवन करने से याददाश्त कमजोर नहीं होती साथ ही डिप्रेशन और माइग्रेन जैसी समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

Tags: HealthHealthy livingsesame is beneficial for health in winter remove depression and joint painwinter care
Previous Post

घर पर बनाए ये फेमस डिश, भूल जाएंगे मार्केट से लेना

Next Post

मधुमेह के मरीजों के लिए बेस्ट ये डिश, नोट करें रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

skin rashes
फैशन/शैली

जांघों के बीच खुजली से हैं परेशान, ये उपाय दिलाएंगे आराम

24/05/2026
ajwain
फैशन/शैली

डायबिटीज में संजीवनी बूटी है ये पानी, ऐसे करें सेवन

24/05/2026
chiku milkshake
खाना-खजाना

तेज गर्मी में सुकून देगी ये ड्रिंक, इसका स्वाद जीत लेगा सबका दिल

22/05/2026
Litchi Ice Cream
Main Slider

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Feng shui
धर्म

घर लेकर आए फेंगशुई से जुड़ी चीजें, सफलता चूमेगी कदम

22/05/2026
Next Post
Rava Appe

मधुमेह के मरीजों के लिए बेस्ट ये डिश, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें

Bahraich

बहराइच: आरोपियों के एनकाउंटर के बाद आज पहली जुमे की नमाज, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक

18/10/2024
ravi shastri -dhoni

रवि शास्त्री बोले- विकेटकीपर रहते एमएस धोनी जेबकतरे से भी ज्यादा हैं फुर्तीले

16/08/2020
Jio

वापस आया Jio का ये धांसू प्लान, धुआंधार डेटा के साथ मिलेगा ये बेनिफिट

16/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version