• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अटल आवासीय विद्यालयों में हुआ सत्रारंभ, श्रमिकों के सपने हुए साकार

Writer D by Writer D
11/09/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, शिक्षा
0
Atal Residential Schools

Atal Residential Schools

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। माता-पिता की आंखों में आँसू, बच्चों के खिलखलाते चेहरे और हाथ में माला लेकर स्वागत करते शिक्षक। ये नजारा आज प्रदेश के सभी मंडलों में देखने को मिला। अवसर था अटल आवासीय विद्यालयों (Atal Residential Schools) के सत्रारंभ का, जहां निर्माण श्रमिकों, कोरोना काल में निराश्रित और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चे नवोदय विद्यालय की तर्ज पर निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने पहुंचे। अपने नौनिहालों का हाथ पकड़कर विद्यालय में आए अभिभावकों ने जब वहां की व्यवस्था देखी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की यह पहल उन्हें किसी वरदान से कम नहीं लगी।

परिसर (Atal Residential Schools) में पहुंचे विद्यार्थी और उनके अभिभावक क्लास रूम, हॉस्टल रूम, मेस की व्यवस्थाओं को देख आश्चर्यचकित थे। उनके लिए अब तक इतनी शानदार व्यवस्था सिर्फ कल्पना की बात थी। बच्चे ये जानकर गदगद थे कि ये सभी इंतजाम उनके लिए किए गए हैं जबकि श्रमिक अभिभावकों की आंखों में खुशी के आँसू थे।

उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि वह अपने बच्चों ऐसे किसी विद्यालय में पढ़ा पाएंगे। उनके लिए आज का दिन किसी पर्व से कम नहीं था। इस मौके पर अभिभावकों ने सीएम योगी का आभार जताया। वहीं बच्चों ने भी मन से पढ़ने और कुछ कर गुजरने का संकल्प लिया।

अधिकारियों ने बढ़ाया उत्साह

प्रदेश के अलग-अलग मंडलों में निर्मित इन विद्यालयों (Atal Residential Schools) में कक्षा छह में 80 विद्यार्थियों का प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला हुआ है, जिसमें 40 बालिकाएं और 40 बालक हैं। आज इन विद्यालयों में आयोजित हुए सत्रारंभ के कार्यक्रम में जनपद और मंडलीय स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों व अभिभावकों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।

Atal Residential Schools

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा है कि धन की वजह से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से कोई भी विद्यार्थी वंचित न रहे। यह विद्यालय श्रमिकों के बच्चों के साथ-साथ बेसहारा बच्चों के सपनों को नई उड़ान देगा और उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाएगा, जो प्रदेश एवं देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे।

गोरखपुर में मना प्रवेश उत्सव

गोरखपुर मंडल के सहजनवा में शुरू हुए अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential Schools) के प्रथम शैक्षणिक सत्र को उत्सव के रूप में मनाया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने नव प्रवेशित बच्चों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया। अपनी पुत्री गरिमा को विद्यालय पहुंचाने आए नौसढ़ निवासी मजदूर विकास जायसवाल ने कहा ”अपनी वर्तमान कमाई को कई गुना बढ़ा लेने पर भी वह इस तरह के स्कूल में बच्चों को पढ़ा नहीं पाते। पढ़ाई की चिंता दूर हो गई, अब बच्चों का भविष्य संवर जाएगा।” उन्होंने मजदूरों के बच्चों को भी कान्वेंट स्कूल जैसी सुविधा मुफ्त में देने के लिए सीएम योगी को धन्यवाद दिया।

वाराणसी के करसड़ा में शुरू हुआ विद्यालय

वाराणसी के करसड़ा में अटल आवासीय विद्यालय (Atal Residential Schools) 66.54 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। विद्यालय में गंगा, यमुना, सरस्वती और गोमती चार हाउस बनाए गए है। आज से यहां का भी पहला सत्र प्रारंभ हो गया। इस दौरान अपने बेटे को कंप्यूटर की शिक्षा दिलाने की चाह लेकर पहुंचे चंदौली के श्रमिक असलम ने कहा ”उनका बेटा अच्छे स्कूल में पढ़ना चाहता था लेकिन आय कम होने से ऐसा हो पाना कठिन था।”

10वीं पास के लिए निकली हैं सरकारी नौकरियां, सैलरी 72 हजार से अधिक

उन्होंने कहा ”सीएम योगी ने मेरे परिवार का सपना साकार कर दिया है। अब हम चिंता मुक्त हो गए हैं।” उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय का आधिकारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 23 सितम्बर को प्रस्तावित है, लेकिन आज से यहां भी सत्र शुरू हो गया।

Tags: Atal residential schoolscm yogigorakhpur newsup newsvaranasi newsYogi News
Previous Post

घर में CCTV लगवाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना उठाना पड़ सकता है नुकसान

Next Post

कोहली और राहुल की तूफानी पारी ने उड़ाएं पाकिस्तान के होश, भारत ने दिया 357 रनों का लक्ष्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Virat Kohli

कोहली और राहुल की तूफानी पारी ने उड़ाएं पाकिस्तान के होश, भारत ने दिया 357 रनों का लक्ष्य

यह भी पढ़ें

Disha Patni

दिशा पाटनी ने पिंक ड्रेस में शेयर की तस्वीर, फैंस ने की जमकर तारीफ़ें

23/12/2020
CM Yogi

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कस दी जापानी इंसेफेलाइटिस पर नकेल

18/08/2023
Sushil Modi

अमित शाह की रैली टालने के लिए सासाराम में बिगड़ने दिये गए हालात: सुशील मोदी

01/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version