• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने पर गिनाई गई उपलब्धियां

मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

Jai Prakash by Jai Prakash
25/03/2025
in उत्तर प्रदेश, विचार, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता एवं विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में लोहिया कला भवन में सोमवार को केन्द्र सरकार/प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लाभार्थियों एवं आम जनमानस को दिये जाने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तथा महाकुम्भ प्रयागराज 2025 के सफल आयोजन पर केन्द्रित लघु फिल्म को प्रसारित किया गया।
मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल द्वारा इस अवसर पर 25 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति-पत्र, 05 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सीएलएफ, प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के 05 लाभार्थियों को आवास की चाभी, 10 लाभार्थियों को घरौनी, 05 लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि, 10 ग्राम प्रधानों को गंगा जल, 05 प्रगतिशील किसानों को सम्मान-पत्र, 05 उद्यमियों को सम्मान-पत्र, 10 टी0बी0 के मरीजों के परिवारों को पोषण पोटली, 10 निक्षय मित्रों को टी0बी0 के मरीजों को गोद लेने पर सम्मान -पत्र, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के 10 लाभार्थियों को 05 लाख का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के 05 लाभार्थियों को लैपटाप, खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित टूल किट वितरण योजना के 08 लाभार्थियों को दोना, पत्तल मेकिंग मशीन, स्वामी विवेकानन्द यशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, गौ सेवा आयोग श्री महेश कुमार शुक्ल ने लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार के 10 व प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। केन्द्र/प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य कराये जा रहे हैं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब परिवारों लाभ व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के 75 जनपदों में कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। आज विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले किसानों, उद्यमियों, महिलाओं का सम्मानित किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को नई उचाईयों पर ले जाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है और युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने कहा कि प्रदेश सरकार व शासन के निर्देश के क्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिला प्रशासन द्वारा पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार ने जनपद की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सा0वा0 वन प्रभाग पुष्प् कुमार के0, अपर जिलाधिकारी गौरव कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज शुक्ला, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण एवं लाभार्थियों की उपस्थिति रही।

Previous Post

इस शुभ मुहूर्त पर होगी राम दरबार की स्थापना, पास से 800 श्रद्धालुओं को मिलेगी एंट्री

Next Post

देश और प्रदेश में सुशासन का दौर चल रहा, बहुत वर्षों बाद आता है ऐसा कालखंड : एके शर्मा

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसाः मुख्यमंत्री

30/05/2026
Next Post
AK Sharma

देश और प्रदेश में सुशासन का दौर चल रहा, बहुत वर्षों बाद आता है ऐसा कालखंड : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

केजरीवाल की अमित शाह के साथ हुई बैठक, दिल्ली को मिलेंगे 750 कोविड आईसीयू बेड

16/11/2020
Blood Donate Camp

अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कहा “स्वैच्छिक प्रयासों से बनता है सशक्त समाज”

29/06/2025
Strawberry

बेदाग निखरी त्वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक

10/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version