• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सात अखाड़ों ने महंत रवींद्र पुरी को चुना नया अध्यक्ष, राजेंद्र दास महामंत्री बने

Writer D by Writer D
23/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चुनावी एजेंडे के तहत निरंजनी अखाड़े के बाघबंरी गद्दी मठ में 25 अक्तूबर को बुलाई गई बैठक से पांच दिन पहले ही बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद से 13 में से सात अखाड़े टूटकर अलग हो गए। इस नए धड़े ने बहुमत के आधार पर अलग अखाड़ा परिषद का गठन करते हुए नए आनन-फानन में महंत नरेंद्र गिरि की जगह नए अध्यक्ष के तौर पर महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रवींद्र पुरी के नाम का एलान कर दिया।

महामंत्री पद पर राजेंद्र दास को मनोनीत किया गया। उधर, अखाड़ा परिषद की ओर से अधिकारिक रिक्त अध्यक्ष पद पर को भरने के लिए चुनावी एजेंडा जारी करने वाले मौजूदा महामंत्री हरि गिरि ने इस गठन को अवैधानिक और शून्य बताते हुए सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि अखाड़ा परिषद की चुनावी बैठक निर्धारित समय और तय स्थान पर ही होगी।

बाघंबरी मठ में महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद रिक्त हुए अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद को लेकर संन्यासी और वैरागी अखाड़ों का कलह बृहस्पतिवार को अलग धड़े के रूप में सामने आ गया। हरिद्वार के कनखल स्थित पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में बृहस्पविार को सात अखाड़ों ने अलग अखाड़ा परिषद के गठन का एलान कर दिया।

कोविड और ब्लैक फंगस पर आयुष्मान की नकेल, लाभार्थी बोले, थैंक्यू आयुष्मान

इसमें पंचायती महानिर्वाणी, अटल अखाड़ा, निर्मल अखाड़ा, पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन, निर्मोही अनी, निर्वाणी अनी और दिगंबर अनी अखाड़े शामिल हुए।  इसमें संन्यासियों, वैष्णवों के अलावा निर्मल और उदासीन संप्रदाय के सात अखाड़ों ने मिलकर नए अध्यक्ष व महामंत्री समेत कई पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। इसमें महानिवार्णी अखाड़े के सतिव महंत रवींद्रपुरी को नव गठित अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष और निमोर्ही अनी अखाड़े के महंत राजेंद्र दास को महामंत्री घोषित किया गया। इस एलान के बाद नए महामंत्री महंत राजेंद्र दास ने कहा कि यही अखाड़ा परिषद वैधानिक रूप से सही है। इसके तहत सभी धमार्चार्यों को एक मंच पर लाया जाएगा। अटल अखाड़े के महंत सत्यम गिरि ने कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी के नेतृत्व में ही अब प्रयागराज, उज्जैन और नासिक में होने वाले कुंभ मेले कराए जाएंगे।

बाबा हठयोगी, महंत धर्मदास, महंत गौरीशंकर दास, महंत रामकिशोर दास शास्त्री, महंत मोहनदास खाकी, महंत ईश्वरदास, महंत श्यामदास, महंत रघुवीर दास, महंत गोविंद दास, महंत दामोदर दास, नागा महंत सुखदेव दास, महंत बिहारी शरण, महंत अंकित शरण सहित अखाड़ों के कई संत महंत मौजूद रहे। चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने दक्ष महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया।

Tags: Prayagraj Newsup news
Previous Post

गाडी से डेढ लाख रुपये पार करने वाले चोर को पुलिस ने दबोचा

Next Post

कार की टक्कर से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार साल में 60 से 90 देशों तक पहुंचा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
Next Post
Road Accident

कार की टक्कर से छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Pitru Paksha 2020

श्राद्ध करते समय इन बातों का रखें जरूर और विशेष ध्यान

05/09/2020
Gold

फिर महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

11/03/2026
Ganesh Chaturthi

चमत्कारों से भरा हुआ है गणेश भगवान का ये मंदिर, पूरी होती है सभी मनोकामनाएं

11/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version