• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्मशान से कफन चोरी का व्यापार करने वाले सात लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बागपत
0
कफन चोरी

कफन चोरी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत। बड़ौत पुलिस ने श्मशान से कफन चोरी करके बेचने वाले गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग कपडा चोरी कर उस पर ब्रांडेड कंपनी के लेबल लगाकर उनको बाजार में दोबारा बेच देते थे। पुलिस ने ओरोपितों के पास से बड़ी संख्या में शमशान से चुराए कपडे भी बरामद किए हैं।

कोरोना काल में बड़ी संख्या में लोग आॅक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन आदि की कालाबाजारी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने श्मशान से मुर्दों का कफन उठाकर उसका व्यापार कर रहे हैं। रविवार को बडौत कोतवाली पुलिस ने नगर में चैकिंग के दौरान गाड़ी में ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगे कपड़ों के साथ सात लोगों को पकड़ा। इंस्पेक्टर बड़ौत अजय शर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान ये लोग कपड़ों का बिल नहीं दिखा पाए तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सनसनीखेज मामला सामने आया। कपड़े गए लोग श्मशान से कफन चोरी कर उनको बेचने वाले निकले। पुलिस ने आरोपितों के पास से 520 कफन, 127 कुर्ते, 140 कमीज, 34 धोती, 12 गर्म शाॅल, 52 साडी, तीन रिबन के पैकेट, 158 ग्वालियर के स्टिकर बरामद किये है।

कफन बेचने में शामिल व्यापारी

चंद पैसों की खातिर कुछ लोग कोरोना संक्रमित मुर्दों के कफन का व्यापार ही नहीं कर रहे थे बल्कि कोरोना संक्रमण को भी बढ़ावा दे रहे थे। आरोपित श्मशान से कोरोना संक्रमित मुर्दों के कफन व कपड़े चोरी करता थे और उन्हें व्यापारियों को सस्ते दाम में बेच देते थे। जिसके बाद खरीदने वाले व्यापारी इन कपड़ों को धोकर प्रेस कर देते थे और उन पर ब्रांडेड कंपनियों का स्टिकर लगाकर महंगे दामों पर बेच देते थे।

पकडे जाएंगे और भी आरोपित

सीओ बडौत आलोक कुमार का कहना है कि मुर्दो का कफन बेचने के कारोबार मेें अभी सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्य में और भी लोगों के शामिल होने की सूचना है। जल्द ही और आरोपितों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। मुर्दो के कफन बेचने के आरोपित करीब दो साल से इस व्यापार से जुडे है। कोरोना काल की दूसरी लहर चल रही है और इन लोगों ने पिछले वर्ष भी कोरोना काल के दौरान यह व्यापार जारी रखा था।

ये है कफन चोर

पकडे गये सभी आरोपित बडौत के ही रहने वाले है। जिसमें प्रवीण कुमार जैन, आशीष जैन उर्फ उदित जैन, श्रवण कुमार शर्मा, ऋषभ जैन, राजू, बबलू, शाहरूख खान निवासी फूंस वाली मस्जिद शामिल है।

Tags: crime newsup news
Previous Post

चाची की हत्या करने वाला कातिल भतीजे को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Next Post

बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की पिता की हत्या, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
Next Post
Murder

बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर की पिता की हत्या, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

51 शक्तिपीठों में प्रधान पीठ है देवीपाटन, यहां गिरा था सती का वाम स्कंध

05/10/2021
दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग छाया Smog shadow in Delhi-NCR

दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग छाया, सांस संबंधी बीमारी के मरीज बढ़े

22/11/2020

विधानसभा चुनाव में प्रस्तावकों के जरिए योगी ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version