• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस की नाक के नीचे मसाज पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट, छह गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
Sex racket

Sex racket

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ में गाजीपुर थाने के मुंशी पुलिया चौकी के पास प्राइम प्लाजा में द ज्वॉय बॉडी मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। जानकारी पर एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह की क्राइम टीम ने मंगलवार शाम को छापा मारा। मौके से पांच युवतियां और एक युवक को दबोचा गया। पार्लर के अंदर से कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं इस कार्रवाई के बारे में गाजीपुर पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई। पुलिस टीम को देखते ही मसाज पार्लर में भगदड़ मच गई। कुछ लोग छत से कूदकर भाग निकले।

पुलिस की नाक के नीचे बॉडी मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा था और गाजीपुर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। इंदिरा नगर स्थित मुंशी पुलिया चौराहे पर ही गाजीपुर पुलिस की चौकी है। चौकी दो कॉम्प्लेक्स के भीतर बनी है जिसमें एक शुभ कॉम्प्लेक्स और दूसरा प्राइम प्लाजा है। प्राइम प्लाजा में दर्जनों कार्यालय, दुकानें हैं और थर्ड फ्लोर के ऊपर फ्लैट भी बने है जिसमें लोग रहते है। प्राइम प्लाजा के थर्ड फ्लोर पर ही द ज्वॉय बॉडी मसाज पार्लर के नाम से स्पा सेंटर चल रहा था। पुलिस टीम ने मसाज पार्लर से पांच बैग, तीन रजिस्टर, 8 मोबाइल, 6700 नकदी व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पकड़ा गया आरोपी आरिफ कल्याणपुर गुडंबा का रहने वाला है।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने अपनी टीम के साथ छापा मारा। उत्तरी जोन के सर्किल अफसरों के साथ एसीपी गाजीपुर सुनील शर्मा ने चार बजे अचानक प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर और महिला पुलिस कर्मियों को मुंशी पुलिया चौराहे पर कॉल किया। इसके बाद द ज्वॉय बॉडी मसाज पार्लर पर छापा मारा। पुलिस को देखकर मसाज पार्लर में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि पार्लर में और उसके बाहर व आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी की जा रही थी। पुलिस टीम के पार्लर तक पहुंचने से पहले अंदर मौजूद ग्राहक छतों से कूदकर भाग गए। हालांकि पुलिस टीम ने पार्लर में मौजूद पांच युवतियों और एक युवक आरिफ को गिरफ्तार कर लिया।

छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग को जिंदा जलाने वाले आरोपी को फांसी की सजा

पुलिस के मुताबिक, मसाज पार्लर से पकड़ी गई पांचों लड़कियां बाहर की है जिन्हें शहर के अलग-अलग हिस्से में किराए के मकान में रखा गया था। 22 वर्षीय एक युवती नेपाल से बुलाई गई थी जो गुडंबा इलाके में किराए पर रह रही थी। वहीं अमेठी की 22 वर्षीय युवती को अलीगंज, सीतापुर की एक युवती, देवरिया की युवती को चिनहट और एक युवती मड़ियांव में रहती है। वहीं पुलिस मसाज पार्लर के संचालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से सीतापुर रेवसा राजापुर कला का रहने वाला है और गुंडबा के कल्याणपुर में रहता है। पुलिस को आशंका है कि युवक पार्लर का कर्मचारी है। पकड़े गए पांच युवती व युवक के खिलाफ  अनैतिक गतिविधि की धारा के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsLucknow NewsSex racket
Previous Post

छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग को जिंदा जलाने वाले आरोपी को फांसी की सजा

Next Post

मात्र पांच रुपए के लिए बुजुर्ग दंपत्ति को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

मात्र पांच रुपए के लिए बुजुर्ग दंपत्ति को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

LIC

2 दिन में ही फुल हो गया LIC IPO, अब संडे को भी कर सकेंगे अप्लाई

06/05/2022
सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

हाथरस कांड के गवाहों और पीड़ित परिवार सुरक्षा पर SC ने योगी सरकार से मांगा जवाब

06/10/2020
murder

खेत की रखवाली कर रहे किसान की निर्मम हत्या, परिवार में मचा कोहराम

17/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version